Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

प्रधान इन्क्लेव बुराड़ी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

· by admin1
2 min read
Pradhan Enclave Burari
Pradhan Enclave Burari

प्रधान इन्क्लेव बुराड़ी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री

AA News
नई दिल्ली
वीडियो देखें
https://youtu.be/xZx0RV7LXf8
वीडियो

देश की राजधानी दिल्ली में बुराड़ी विधानसभा के प्रधान एंक्लेव कॉलोनी में होली के दिन हुए झगड़े में पीड़ित परिवार से आज मिलने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे हरीश रावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और जिन असामाजिक लोगों ने मारपीट और महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया उन सब की आलोचना की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों से बात की और परिवार से मिलने के बाद वह खुद भी सीधे बुराड़ी पुलिस स्टेशन में पहुंचे जहां जाकर उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले की पूरी जानकारी ली।

Pradhan Enclave Burari
Pradhan Enclave Burari

दरअसल होली के दिन रंग लगाने के दौरान कुछ दबंग लोगों ने प्रधान एंक्लेव की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की थी जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था इसमें प्रधान एंक्लेव के लोगों से काफी डरे हुए थे उसी मामले में आज पीड़ित परिवार से मिलने और सांत्वना देने के लिए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे इस मामले में पुलिस ने 354 और छेड़छाड़ की धारा में और मारपीट के मामले में FIR दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अभी भी FIR वापस और समझौता करने के लिए आरोपी पक्ष पर आरोप है कि वह पीड़ितों पर दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों के घरों के ऊपर भी रात के वक्त बड़ी-बड़ी धमकियां लिखी जाती है और मां बहनों के बारे में गंदी बातें दीवारों पर कुछ लोगों द्वारा लिखी जाती है इसी कारण प्रधान एंक्लेव में लोग काफी दहशत में है और इसी के मद्देनजर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत यह खुद पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अब देखने वाली बात होगी कि इस परिवार को फिलहाल कितना भरोसा मिल पाता है।
पहले वाला इसी खबर का वीडियो देखें
https://youtu.be/twa-nHX8FPE
वीडियो

Written by admin