Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

इंटरव्यू : अजय देवगन (रेड)

· by admin0
2 min read
Ajay Devgan
Ajay Devgan

AA News
नई दिल्ली
फिल्म रेड से कैसे जुड़ना हुआ ?
मुझे फिल्म की कहानी सुनाई गयी थी और रीयल घटनाओ पर आधारित कहानी है , जिसकी वजह से मैं हाँ कहा, और मुझे कहाँ पसंद आयी.

Ajay Devgan
Ajay Devgan

किरदार के बारे में बताएं ?
मेरा किरदार अमय पटनायक का है जो की इनका टैक्स ऑफिसर है और 80 के दशक में किस तरह से एक बहुत बड़ी रेड मारी गयी थी , उसी के इर्द गिर्द यह फिल्म घूमती है.

कभी आपके घर पर रेड पड़ी ?
हाँ , एक बार मेरे यहां भी रेड पड़ी थी मुझे लगता है वह 90 के दशक की बात थी हालांकि मैं शहर में नहीं था मैं कहीं बाहर फिल्म की शूटिंग कर रहा था, रेड लगभग 2 दिन चली थी लेकिन अंततः ऑफिसर्स को कुछ नहीं मिला.

डायरेक्टर राजकुमार गुप्ता के साथ काम कैसा रहा ?
वो बहुत ही सीधा इंसान है , लेकिन काम बहुत अच्छा करता है, राजकुमार का डायरेक्शन सेन्स बहुत बढ़िया है .

रेड फिल्म के गाने काफी सराहे जा रहे हैं ?
हाँ मुझे अच्छे लिखे हुए गाने काफी पसंद आते हैं , अभी तक रिलीज हुए दोनों गाने जबरदस्त हैं और अच्छे भी लग रहे हैं .

आपका घर पे क्रिटिक कौन है :
मेरे काम के बारे में काजोल से ज्यादा मेरी बेटी नीसा क्रिटिक है वह सब कुछ बोल देती है उसे कैसी भी फिल्म लगती है

इंडस्ट्री में स्टार सिस्टम ख़त्म हो रहा है ?

मुझे लगता है कि स्टार सिस्टम अब पहले जैसा नहीं रहा हम लोग लकी थे कि हमारे फैंस काफी रॉयल थे जो आज भी है और आजकल के जो दर्शक हैं वह काफी सोच समझकर के फिल्मों को देखने का चयन करते हैं यही कारण है कि अब वही फिल्में बनानी होंगी जिन्हें दर्शक सिनेमाघर तक जा कर के देखना पसंद करें.

सिंघम और गोलमाल की अगली किश्त आएगी ?
दोनों फिल्मों की अगली कहानी भी जल्द सुनने को मिलेगी बस हमें इंतजार है एक अच्छी स्क्रिप्ट का. स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है.

Written by admin