• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, April 15, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी का CCTV सामने आने के बाद SHO लाइन हाजिर

by Editor
February 4, 2018
in News
0
Miyawali PS. Area Pashchim Vihar Delhi

Miyawali PS. Area Pashchim Vihar Delhi

0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी का CCTV सामने आने के बाद SHO लाइन हाजिर

AA News
वीडियो
https://youtu.be/emmuukztPD8
वीडियो में देखे CCTV

दिल्ली पुलिस के एक SHO की गुंडागर्दी कैमरे में कैद हुई है…SHO पर 7 लोगों को पहले पीटने फिर उनसे वसूली का आरोप लगा है…SHO ने पहले तीन लाख की डिमांड की…बाद में मामला पच्चीस हजार रूपए देकर रफा-दफा हुआ…वीडियो सामने आने के बाद SHO को लाइन हाज़िर कर दिया गया है
बेपरवाह लात-घूंसे ऐसे बरसाए जा रहे हैं…जुल्म इतना कि जरा भी इल्म नहीं कि चोट खाने वाले को क्या होगा…बस सिर पर सवार है पीटने का जुनून…देखिए कैसे पुलिसवाले लोगों को पीट रहे हैं..
जुल्म का ये वीडियो उस पुलिस का है जो शांति-सेवा और न्याय का दंभ भरती है…जी हां दिल्ली में मियावाली गली इलाके में एक SHO का कहर कुछ लोगों पर बरपा है…इस SHO का नाम है गुरनाम सिंह…जो दिल्ली के मियावाली गली थाने में तैनात है…गुरनाम सिंह पर एक सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर…एक इनकम टैक्स असिस्टेंट और कनाडा के रहने वाले एक डॉक्टर समेत तीन और लोगों को मारने का आरोप है।

देखिए कैसे पेट्रोल पंप के सामने एक कार रुकी हुई है…तभी अचानक से एक दूसरी कार बगल में आकर रुकती है…कार से कोट पहने एसएचओ गुरनाम सिंह उतरे…और बगल वाली कार के पास खड़े लोगों से कुछ बात की और पीटना शुरू कर दिया…मौके पर अफरातफरी मच गई…देखिए कैसे जमीन पर गिराकर दो लोगों को तीन पुलिसवाले पीट रहे हैं…मारने में एसएचओ गुरनाम सिंह भी है…देखिए कैसे अपने दो लोगों पर बेरहमी से लात बरसाए जा रहे हैं…इस बीच पिटने वालों के बीच का तीसरा शख्स आया…उसको गुरनाम सिंह ने कुछ ऐसे मारा…

SHO गुरनाम सिंह और उनके दो और साथियों ने सिर्फ सड़क पर ही नहीं…बल्कि पेट्रोल पंप के अंदर भी ले जाकर पीड़ितों को पीटा…कॉलर पकड़कर लगभग घसीटते हुए ले जा रहे थे पुलिसवाले… तीन पुलिसवालों ने मिलकर एक दो नहीं बल्कि छह लोगों को पीटा है…

पुलिस के कहर से पीड़ित लोग ने भागने की भी कोशिश कर रहे थे…लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया…और फिर से पिटाई की

Miyawali PS. Area Pashchim Vihar Delhi
Miyawali PS. Area Pashchim Vihar Delhi

तस्वीरें इक्कीस जनवरी की हैं…रात के लगभग साढ़े बारह बज रहे थे…पंकज सैनी और उनका भाई आकाश सैनी पेट्रोल पंप अपने बड़े भाई सचिन सैनी का इंतजार कर रहे थे…तभी सचिन सैनी अपने तीन दोस्तों के साथ वहां पहुंचे…इस बीच गुरनाम सिंह अपने दो साथी पुलिसवालों के साथ पहुंचकर पूछताछ शुरू कर दी…आकाश और सचिन ने पुलिसवालों को बताया कि वो अपने दोस्त को छोड़ने आए हैं…पुलिसवाले बात ही कर रहे थे तभी SHO गुरनाम सिंह ने पिटाई शुरू कर दी…

पुलिसवालों का जुल्म यहीं नहीं रुका…छह लोगों को सरेआम पीटने के बाद उन्हें पुलिस स्टेशन भी ले गए…बाद में पीड़ितों के परिवारवाले आए तो छोड़ने के एवज में तीन लाख रूपयों की डिमांड करने का आरोप लगा…ये पूछने पर कि आखिर किस कसूर में अरेस्ट किया गया…उसका जवाब भी नहीं दिया गया…बाद में आरोप है कि पच्चीस हजार रूपए देने पर पीड़ितों को पुलिस थाने से छोड़ा गया…

इस घटना के बाद पीड़ित सचिन सैनी के पिता ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर अमूल्य पटनायक से शिकायत की…बाद में इस मामले की जांच एडिश्नल डीसीपी रैंक के एक अधिकारी को सौंपी गई…महज पांच घंटे बाद ही एसएचओ को डिस्ट्रिक लाइन भेज दिया गया..

Tags: Miyawali PS. Area Pashchim Vihar Delhi
Editor

Editor

Next Post
Bawana Hadse k pidito ka drad

बवाना फैक्ट्री में जलकर मौतों में आश्रितों को मिले सरकारी मुआवजे की असलियत देखकर आंसू आ जाएंगे।

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.