Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

नरेला बाँकनेर के प्रदीप खत्री की हत्या कर शव को नाहरी गांव में दबाया।

· by admin0
2 min read
Pradeep Khatri's Brother
Pradeep Khatri’s Brother

AA News
नई दिल्ली
वीडियो
https://youtu.be/J5RqbmKonms
वीडियो

दिल्ली के नरेला से एक सप्ताह से गायब युवक का शव पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर के पास हरियाणा से जमीन खोदकर किया बरामद। गांव के ही 3 लड़कों पर थी आशंका। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कर शव को जमीन में दबाने की बात बताई उसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा के उस हिस्से में जा कर शव को किया बरामद। शव को बरामद कर नरेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी।

दिल्ली के नरेला थाना एरिया में बांकनेर गांव का रहने वाला प्रदीप खत्री 27 जनवरी को अचानक शाम के वक्त घर से गायब हो गया। तब से प्रदीप खत्री का कोई सुराग नहीं लग रहा था और परिजनों का आरोप था कि गांव के ही तीन लड़के उसे साथ लेकर गए थे जो उसके ही साथी थे जब पुलिस ने इन तीन लड़कों से पूछताछ की तो उन्होंने जो राज उगला उसके बाद सभी सन्न थे। आरोपियों ने बताया कि प्रदीप की हत्या कर उन्होंने दिल्ली से बाहर ले जाकर बॉर्डर के पास हरियाणा के नाहरी गांव के खुले खेतों में जमीन के अंदर दबा दिया है। आरोपियों की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस नाहरी गांव पहुंची और जमीन खोदकर शव को बरामद किया। प्रदीप खत्री के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों से दिल्ली पुलिस पूछताछ में जुटी है।

Pradeep Khatri's Brother
Pradeep Khatri’s Brother

हत्या की वजह क्या थी यह अभी तक पुलिस ने साफ नहीं किया है क्योंकि पुलिस को इस मामले में कुछ और सबूत इकट्ठा करने हैं लेकिन इतना जरूर है कि इस मामले में किसी भी तरह की लूटपाट नहीं हुई है तीनों हत्या आरोपी और मृतक आपस में दोस्त हैं और किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी उसी का अंजाम यह रहा कि इन तीनों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर उसे जमीन में दफना दिया। फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin