Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
Social

गर्मियों में घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें : पर्यावरण प्रेमी हरपाल राणा

· by admin0
2 min read
Harpal Singh Rana Kadipur Village
Harpal Singh Rana Kadipur Village

AA News
Kadipur Village, Delhi
Report : Anil Kumar Attri

वन्यजीवों की रक्षा करना हम सब का फर्ज भी है क्योंकि पारिस्थितिक तंत्र के हिसाब से वन्यजीवों की श्रंखला का होना भी इंसान के लिए जरूरी है।

आज विश्व वन्यजीव दिवस है इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी व आरटीआई एक्टिविस्ट हरपाल राणा ने देश की सरकारों व आम जनता से विशेष अनुरोध किया है। हरपाल राणा ने बताया कि केंद्र सरकार से उन्होंने पत्राचार कर अनुरोध किया था कि सभी सरकारी कार्यालयों पर पक्षियों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था की जाए क्योंकि कई बार बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत पीने का पानी न मिलने से हो जाती है ।

Harpal Singh Rana Kadipur Village
Harpal Singh Rana Kadipur Village

इस पत्र के जवाब में केंद्र सरकार ने कहा कि यह कार्य राज्य सरकारों का है राज्य सरकारों से भी हरपाल राणा ने पत्राचार किया तो सभी राज्य सरकारों ने पल्ला झाड़ लिया और दिल्ली सरकार ने उनसे कहा कि वह वन्यजीव अधिनियम 1988 के तहत ही कार्य कर रहे हैं ।

हरपाल राणा ने कहा कि वन्यजीवों के लिए केंद्र सरकार और राज्यों की सभी सरकारें उदासीन है। कोई भी प्रशासन पर्यावरण की तरफ इस ध्यान नहीं दे रहा है । आम जनता से हरपाल राणा ने अनुरोध किया है कि वन्यजीवों को किसी भी तरह का नुकसान ना पहुंचाएं, संभव हो कि पेड़ों की कटाई भी कम से कम हो।

हरपाल राणा ने जनता से अनुरोध किया है कि वह अपने घरों की छतों पर जीवो के लिए पानी जरूर रखें और आसपास में यदि जंगल या सुनसान जगह तो वहां पर भी दाने व पानी रखने का इंतजाम करें ताकि वन्यजीवों का जीवन भी सुरक्षित रहे और हमारा पारिस्थितिक तंत्र बचा रह सके।

Written by admin