• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, July 6, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

लाहौरी गेट, वजीराबाद, सिविल लाइन थानों की पुलिस ने अपने अपने एरिया में पकड़े क्रिमिनल

by Editor
March 1, 2021
in News
0
North Delhi

North Delhi

0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वजीराबाद थाना पुलिस ने दो क्रिमिनल को गिरफ्तार किया जिनके पास से एक कंट्री मेड पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद

AA News
Wajirabad Delhi

26 फरवरी को वजीराबाद थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि 2 लोग चोरी की मोटरसाइकिल पर क्राइम को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ आने वाले हैं । पुलिस ने तुरंत टीम का गठन किया और रात 9:00 बजे एक मोटरसाइकिल आते हुए देखा गया जो बुराड़ी की तरफ से वजीराबाद आ रहा था।

Wajirabad Police Station
Wajirabad Police Station

पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल सवारों ने बचने की कोशिश की पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया उनके पास से जो मोटरसाइकिल मिली वह शालीमार बाग एरिया से चुराई गई थी।

पकड़े गए आरोपियों का नाम वसीम और फैसल है इन दोनों के पास से कंट्री मेड पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं । आज इस पूरे मामले की जानकारी 1 मार्च को उत्तरी जिले के डीसीपी ने मीडिया से साझा की और इन आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
……..

……………

नॉर्थ दिल्ली
लोकेशन — लाहौरी गेट

उत्तरी जिले की लाहौरी गेट थाना पुलिस की चर्च मिशन चौकी पुलिस ने देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार किया है. बदमाश के पास से एक स्कूटी और उसकी डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार बदमाश इलाके का घोषित अपराधी है ओर उस पर कई मामले दर्ज है.

North Delhi
North Delhi

उत्तरी जिले के डीसीपी एन्टो अल्फोन्स ने बताया कि 26 फरवरी को चौकी चर्च मिशन की पुलिस टीम इलाके में पेट्रोलिंग पर थी. उसी दौरान हरियाणा पनीर भंडार के पास पुलिसकर्मी एएसआई जयकुमार, हेड कांस्टेबल राजेंद्र और कॉन्स्टेबल सचिन को रात करीब 9:45 बजे सूचने मिली कि इलाके का घोषित अपराधी जितेंद्र उर्फ पहाड़ी इलाके में चोरी की स्कूटी पर घूम रहा है. जिसे पुलिस टीम ने तुरंत ही जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया, तलाशी के दौरान जितेंद्र के पास से देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए.

पूछताछ में पता चला कि वह थाना नबी करीम का घोषित अपराधी है और उसके ऊपर 9 मामले आर्म्स एक्ट और चोरी के दर्ज हैं. हाल ही में वह जनवरी 2021 में जेल से बाहर आया है. पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उसके पास से मिली देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और चोरी की स्कूटी व डुप्लीकेट चाबी को जप्त कर लिया है.

।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।।

नॉर्थ दिल्ली
लोकेशन – सिविल लाइन
AA News

स्टोरी … 26 फरवरी करीब ढाई बजे उत्तरी जिले की जैगुआर पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक स्नेचर को गिरफ्तार किया है, जो एक जिले में स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे जिले में भाग जाता था. ड्यूटी के दौरान उत्तरी जिले की जैगुआर टीम को सूचना मिली कि एक अपाचे मोटरसाइकिल सवार स्नैचिंग कर आईएसबीटी चंदगीराम अखाड़ा की तरफ भाग रहा हैं.

जैगुआर टीम ने सूचना मिलने के बाद तुरंत ही आरोपियों को ट्रैक करना शुरू कर दिया और चंदगीराम अखाड़ा के पास पुलिस टीम ने अपाचे मोटरसाइकिल चालक को रोका और आरोपी से पूछताछ की. आरोपी ने अपना नाम विशाल बताया साथ ही अपने साथी का नाम शहनवाज बताया जिसके साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता है. जिस बाइक पर स्नेचर सवार था वह भी 10 फरवरी को महिंद्रा पार्क थाना इलाके से चुराई गई थी. जैगुआर टीम आरोपी को पकड़कर सिविल लाइन थाने ले आई और उसे गिरफ्तार कर लिया ओर तलाशी के दौरान मिले मोबाइल फोन और बाइक को जप्त कर लिया.

पूछताछ में आरोपी विशाल ने बताया कि वह खजूरी खास इलाके का रहने वाला है और उसकी उम्र (19)है वह अपने साथी से शहनवाज के साथ मिलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता है, जो खजूरी खास इलाके में रहता है. पुलिस टीम ने विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ओर दूसरे आरोपी शाहनवाज की पुलिस टीम तलाश कर रही है.

Tags: aa news
Editor

Editor

Next Post
Harpal Singh Rana Kadipur Village

गर्मियों में घरों की छतों पर पक्षियों के लिए पानी जरूर रखें : पर्यावरण प्रेमी हरपाल राणा

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.