Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

दिल्ली में शाम को आई तेज हवाओं में मकान की पांचवी मंजिल का हिस्सा गिरा एक राहगीर की मौत

· by admin0
2 min read
Narela Kureni
Narela Kureni

AA News
Narela Kureni

दिल्ली के नरेला में निर्माणाधीन मकान की पांचवी मंजिल का हिस्सा गली में गिरा। दिल्ली में सोमवार शाम आई तेज हवाओं में मकान का हिस्सा गली में गिर गया जिसके नीचे से गुजर रहे एक बाइक सवार की मौत हो गई और बाइक पर पीछे बैठा दूसरा लड़का घायल है जिसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सोमवार शाम दिल्ली में अचानक से तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी आई इसी तेज हवा में नरेला में निर्माणाधीन बिल्डिंग के की पांचवी मंजिल का हिस्सा गली में गिरा और गली से गुजर रहे बाइक सवारों में एक 40 साल के शख्स की मौत दूसरा 13 साल का लड़का घायल है । दरअसल 40 साल का राकिब पड़ोस के एक लड़के को अपनी बाइक पर बैठाकर गली से गुजर रहा था। जगह थी नरेला का कुरैनी गांव। यहां एक मकान 5 मंजिल बन रहा था पांचवी मंजिल पर आज दीवारें खड़ी की गई थी और जैसे ही यह तेज हवाएं आई तो किसी तरह की सेफ्टी ना होने के कारण दीवार नीचे गली में गिर गई जिसके नीचे से गुजर रहे इस बाइक सवार की मौत हो गई और दूसरा बाइक पर पीछे बैठा करीब 13 साल का लड़का घायल है जिसे नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

Narela Kureni
Narela Kureni

राकिब के तीन बच्चे हैं और हादसे के बाद पूरा परिवार में गम का माहौल है। अब यह भी जांच का विषय है कि इस रिहायशी इलाके में 5 मंजिल मकान बन रहा गैरकानूनी है। उसके बावजूद भी इतनी मंजिलें कहीं ना कहीं दिल्ली नगर निगम पर भी काफी बड़े सवाल खड़े होते हैं क्योंकि इस तरह के अवैध निर्माण नगर निगम की मिलीभगत के बाद ही होते हैं । फिलहाल यह जांच का विषय है कि इस मकान का नक्शा पास था या नहीं। नरेला थाना पुलिस ने राकिब के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Written by admin