Skip to content
Saturday, October 17, 2026
Breaking
News

11 लोग, 11 पाइप, 11 ग्रिल और 11 मौत का रहस्य

· by admin0
2 min read
Mistry of 11
Mistry of 11

AA News
Sant Nagar Burari

फीड और स्क्रिप्ट 11 पाइप 11 लोग , 11 मौत का रहस्य

वीडियो में देखें 11 पाइप
https://youtu.be/w9wXxyVM-GI
वीडियो

दिल्ली के बुराड़ी में हुई 11 मौतों के मामले में पुलिस की आशंका भी अध्यात्म और तंत्र-मंत्र की ओर जाती हुई दिखाई दे रही है कि उसी के चलते यह सुसाइड का मामला हो सकता है। साथ ही एक चीज और संदेह के दायरे में है वह है इस मकान में लगे वेंटिलेशन के लिए ग्यारह पाइप और ग्यारह ही मेम्बर व ग्यारह ही मौते।

ग्यारह मौतों का एक रहस्य बना हुआ है जितने घर में मेंबर थे उतने ही पाइप पास के प्लॉट में मकान से निकाले गए थे। करीब 6 महीने पहले इस मकान के ऊपर की मंजिल का निर्माण इस परिवार ने करवाया था और परिवार में 11 मेंबर थे तो 11 पाइप ही दीवार के अंदर से यह अलग-अलग पाइप निकाले गए। संभावना है कि इन पाइपों को वेंटिलेशन के लिए निकाला गया था लेकिन निकाले गए।

Mistry of 11
Mistry of 11

11 मेंबर घर में थे और ग्यारह ही ने सुसाइड किया है। साथ ही घर के दरवाजे के ऊपर जो लोहे के एंगल लगे उनकी संख्या भी 11 ही है । ग्यारह लोहे की एंगल लगे, 11 दीवार में पाइप लगे और 11 ही लोगों ने खुदकुशी कि कहीं ना कहीं किसी तंत्र मंत्र या किसी गुरु द्वारा किया गया माइंड वास तो नहीं जिसके तहत इन्होंने खुदकुशी की हो क्योंकि पुलिस की मानें तो घर के अंदर जो नोट मिले हैं उनके मुताबिक यह परिवार इस तरह के सुसाइड को मुक्ति पाने का एक साधन मानता था। कहीं ना कहीं 11 मौतों के रहस्य के साथ साथ दीवार में निकाले गए 11 पाइप का भी रहस्य बना हुआ है।

Written by admin