Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

रोहिणी कोर्ट ने स्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटेऔर उनकी पत्नी पर FIR का दिया आदेश

· by admin0
3 min read
Rohini Court
Rohini Court

AA News
Rohini Court

वीडियो
https://youtu.be/7uURFZKqq44
वीडियो

फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय उर्फ मिमोह चक्रबर्ती के खिलाफ रोहिणी कोर्ट ने रेप का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है । साथ ही मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी और मिमोह की माँ पर भी पीड़िता को धमकाने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने का आदेश भी दिया है ।

Rohini Court
Rohini Court

दरसअल पीड़ित युवती ने मिथुन चक्रवर्ती के बेटे पर शादी का झांसा देकर रेप और शारीरिक शोषण करने और साथ ही गर्भपात करवाने का भी आरोप लगाया है । लड़की के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है जिसके बाद लड़की अकेली रहती थी और जिससे उसे मुंबई में एक बड़े स्टार के खिलाफ FIR दर्ज कराने में दिक्कत आ रही थी । इसलिए उसने दिल्ली के बेगमपुर थाना एरिया में अपने वकील के माध्यम से शिकायत दी । जब बेेेगमपुर
थाना पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की तो उसने रोहिणी कोर्ट की शरण ली । अब रोहिणी कोर्ट ने बेगमपुर थाना पुलिस को ऑर्डर दिया है कि मिथुन चक्रवर्ती
बेटे के खिलाफ रेप और अन्य दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए । साथ ही मिथुन चक्रवर्ती की पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया जाए ।

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे की शादी 7 जुलाई को होनी है और शादी से ठीक पहले इस तरह का आदेश मिथुन चक्रवर्ती के परिवार के लिए एक बड़ी समस्या कर सकता । लेकिन इस पर वकील का कहना है कि कानून अपना काम करेगा उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है ।

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे के खिलाफ शुरुआत में जब लड़की ने शिकायत करनी चाही तो शादी का आश्वासन देकर लड़की को चुप करा दिया । मिथुन चक्रवर्ती के परिवार की तरफ से पीड़िता को शादी का आश्वासन मिलता रहा और लेकिन उसके बाद भी शादी किसी दूसरी लड़की से होगी तो इस लड़की ने कोर्ट की शरण ली है । महाअक्षय की शादी सुभाष शर्मा की बेटी मदालसा शर्मा के साथ तय हो चुकी है और 7 जुलाई को दोनों शादी करने जा रहे हैं. ऐसे में भोजपुरी अभिनेत्री ने महाअक्षय पर ये आरोप लगाएं हैं. अभिनेत्री ने कोर्ट में शिकायत करते हुए कहा कि महाअक्षय ने उन्हें पहले तो शादी का झांसा दिया. जिसके बाद शारीरिक शोषण किया. अभिनेत्री ने बताया कि महाअक्षय उसे धोखा देकर अब दूसरी शादी करने जा रहे हैं.

गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने बताया कि साल 2015 में महाअक्षय ने नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ रेप किया. जिसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करते रहे. अभिनेत्री ने बताया कि शादी के लिए महाअक्षय ने उनकी कुंडली भी मांगी थी. महाअक्षय ने उन्हें भरोसा दिलाया था कि वे अपने परिवार को शादी के लिए मना लेंगे लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और बाद में महाअक्षय मुकर गए.

अभिनेत्री का आरोप है कि उस दौरान वे प्रेग्नेंट भी हुईं थी लेकिन जबरन दवाइयां देकर उनका गर्भपाव करवा दिया गया. गौरतलब है कि दिल्ली के रोहिणी कोर्ट ने इस मामले की याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस को महाअक्षय और उनकी मां योगिता बाली पर बेगमपुरा थाने में आईपीसी धारा 376, 313, 328, 417, 506 के तहत केस दर्ज करने का आदेश दिया है ।

Written by admin