Skip to content
Saturday, September 26, 2026
Breaking
News

नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली भलस्वा में बच्ची से नाबालिग ने दिया रेप को अंजाम।

· by admin0
3 min read
BJRM Hospital Jahagirpuri Delhi
BJRM Hospital Jahagirpuri Delhi

AA News
भलस्वा डेरी, नई दिल्ली ।

देश राजधानी फिर हुई शर्मशार … एक बार फिर की गयी नाबालिग के साथ हुई हैवानियत। इस बार नाबालिग लड़के ने किया 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म…स्कूल से घर लौटते समय दिया वारदात को अंजाम….पीड़ित का आरोप भलस्वा झील के पास सुनसान जगह पर ले जाकर किया बलात्कार….मौके के पास से गुजर रहे लोगों ने लड़के को भागते हुए रंगेहाथों पकड़ कर किया पुलिस के हवाले… मामला उत्तरी -पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाने का…

BJRM Hospital Jahagirpuri Delhi
BJRM Hospital Jahagirpuri Delhi

देश की राजधानी में महिलाये सेफ नहीं है .. उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के भलस्वा इलाके में एक  छठी क्लास में पढ़ने वाली  9 साल की मासूम नाबालिग को स्कूल से लौटते हुए एक नाबालिग ने अपनी गन्दी नियत का शिकार बनाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया…. दरअसल भलस्वा थाना इलाके की रहने वाली 9 साल की मासूम बच्ची हर रोज़ की तरह मंगलवार को भी स्कूल से अपने घर जा रही थी कोई साधन ना मिलने की वजह से वह पैदल ही रही थी की तभी एक 14 -15 साल का लड़का आया और लड़की को घर छोड़ने की बात कहने लगा लड़की के मना करने पर उसने कहा की वह उसी तरफ जा रहा है और उसको जानता भी है… इस बहकावे में लड़की को फंसा कर अपनी साइकिल में बिठा लिया और मौक़ा पाते ही भलस्वा झील के पास सुनसान जगह देख कर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा…जिसके बाद लड़की की हालत गंभीर बतायी जा रही है और उसको पेट में दर्द और ब्लीडिंग भी हो रही है…   

पास से गुजर रहे एक व्यक्ति ने भागते हुए नाबालिग आरोपी को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया मामला परिजनों तक पहुंचा तो थाने में भीड़ लगना शुरू हो गयी…. आस पास के लोगो और परिजनों का आरोप है की पुलिस ने कई घंटे बीत जाने के बाद भी शाम तक कोई कार्यवाही नहीं करि जब भीड़ इकट्ठा हुई और हंगामा शुरू होता देख पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा ….. 

सवाल ये है की महिला सुरक्षा और महिलाओं के साथ हुए अपराधों में कड़ी कार्यवाही की बात कहने वाली दिल्ली पुलिस पर ऐसे संगीन आरोप क्यों लगे  ..आखिर कब नाबालिग खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस कर पाएंगी….आखिर कब समाज में नाबालिगों पर गलत नज़र रखने वाले दरिंदों को कानून का खौफ होगा और कब नाबालिग बच्चियों के लिए समाज की सोच बदलेगी।

Written by admin