Skip to content
Sunday, October 18, 2026
Breaking
News

शाहबाद डेरी के होलम्बी कलां में सात साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप।

· by admin0
2 min read
Mahrshi Balmiki Hospital Poothh Khurd
Mahrshi Balmiki Hospital Poothh Khurd

AA News
मैट्रो विहार चौकी, नई दिल्ली

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 7 साल की बच्ची के साथ 17 साल के नाबालिग लड़के ने दिया दुष्कर्म की वारदात को अंजाम। ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण लड़की की हालत गंभीर महर्षि वाल्मीकि अस्पताल से रोहिणी के बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल के लिए लड़की को किया रेफर। आरोपी को आसपास के लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले।

Mahrshi Balmiki Hospital Poothh Khurd
Mahrshi Balmiki Hospital Poothh Khurd

देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है । मंगलवार को दो बच्चियों के साथ इस तरह की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया दोनों ही मामलों में वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी भी नाबालिक थे। शाहबाद डेरी इलाके के होलम्बी कला में 7 साल की बच्ची घर पर अकेली थी तभी पड़ोस का रहने वाला एक 17 साल का नाबालिक लड़का बच्ची को साइकिल पर घुमाने के बहाने पास के झाड़ जंगल में ले गया। बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और बाद में बच्ची को घर के पास ही छोड़ दिया । जब बच्ची को ज्यादा ब्लीडिंग होने लगी और बच्ची दर्द से कहरा रही थी तब मामले का खुलासा हुआ।

शाहबाद डेरी थाना पुलिस बच्ची को तुरंत महर्षि वाल्मीकि अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन ज्यादा ब्लीडिंग और बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां बच्ची का इलाज जारी है। दुष्कर्म का आरोपी नाबालिग भी पड़ोसी है फिलहाल शाहबाद डेरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin