• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, April 3, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में PWD के नाले में डूबा युवक और मौत

by Editor
July 14, 2018
in News
0
Samaypur Badali

Samaypur Badali

0
SHARES
21
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Samaypur Badali

शुक्रवार शाम बारिस में खुले नाले में गिरा था युवक और तीन घण्टे बाद गंदगी और पानी से भरे नाले से निकाला गया शव ।

घटना दिल्ली के बादली विधानसभा में लिबासपुर की ।

एक मौत के बाद PWD विभाग के कर्मचारी आज इस नाले को ढकने में जुटे।

Samaypur Badali
Samaypur Badali

दिल्ली सरकार के PWD के नाले में डूबने से एक युवक की मौत। मानसून की पहली बारिश में ही सरकारी इंतजामों की पोल खुल गई है । बादली इलाके के लिबासपुर में दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी के बड़े नाले को कई जगह ऊपर से ढका नहीं गया था नाले के अंदर काफी गंदगी पन्ने और कूड़ा करकट भरा हुआ था। सामान के साथ निकला घर से बस स्टैंड के लिए एक शख्स जब नाले के ऊपर से चलने लगा क्योंकि गली के अंदर काफी पानी भर चुका था। नाले में अचानक एक जगह से नाला खुला था वहां पांव जाने से वह उस नाले में गिर गया आसपास के लोग भागे मशक्कत की लेकिन जब तक तेज बहाव में वह आगे बह गया और नाले की गंदगी में फंस गया। करीब 2 घंटे तक भी उस शख्स को नहीं निकाला जा सका। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने नाला तोड़कर मशक्कत के बाद 3 घंटे बाद उस शख्स को बाहर निकाला गया जिसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान पवन के रुप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में रखवा दिया है और लापरवाही से मौत की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नाला लोक निर्माण विभाग का है। छब्बीस साल का पवन मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के कोंडा गांव के रहने वाले थे। वह समयपुर बादली इलाके के लिबासपुर चौक स्थित रामा स्वीट्स में काम करते थे। इस दुकान में उनका छोटा भाई नवीन भी काम करता हैं। पवन दोपहर में रामा स्वीट़स से अपने गांव जाने के लिए निकले थे। ऐसे में रेलवे स्टेशन जाने के लिए सवारी पकड़ने के लिए पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे। करीब साढ़े तीन बजे वह समयपुर छोटा चौक स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास पहुंचे तो दोपहर में हुई बारिश के कारण सड़क पर पानी भरा था। ऐसे में सड़क के किनारे चलने लगे, तभी वह सड़क किनारे खुले नाले में जा गिरे। करीब पांच फीट गहरे नाले में लबालब पानी भरा था। आसपास के लोगों ने उन्हें नाले में गिरते देखा तो शोर मचाया और मामले की सूचना तुंरत रामा स्वीट़स के मालिक मुकेश को दी गई। सूचना पर मुकेश व पवन के छोटे भाई मौके पर पहुंच गए। इस बीच मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके मुकेश ने जेसीबी मंगवाकर नाले को तुड़वाया और पवन को बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषतत कर दिया गया। पुलिस की जांच में नवीन ने पवन की पहचान की।

ये शक्कन सफाई के लिए खोले गए थे। इलाके के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को ही सफाई कर्मियों ने नाले की सफाई कार्य शुरू किया था। इसके लिए नाले के ढक्कन को खोला गया था। बारिश हो जाने के कारण सड़क पर पानी भर गया तो सफाई कर्मियों ने नाले को बंद नहीं किया था। जिसके कारण पानी के अंदर खुले नाले को पवन नहीं देख सके थे। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय वहां सफाई कर्मी भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने पवन को बाहर निकालने के बदले वहां से भाग गए। इलाके के लोगों ने कहा कि इस नाला कई और जगहों पर भी खुला हुआ है। जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। अब इस घटना के बाद नाले पर ढक्कन रखने का काम जारी है । यदि प्रशाशन पहले से ही नाले की सफाई कर उनपर ढक्कन रखने का काम कर देता तो एक युवक की जान बच सकती थी । इस मामले यहां आम आदमी पार्टी के विधायक अजेश यादव से बात करनी चाही तो वे कार्यलय पर नही मिले साथ ही इन जनता के प्रतिनिधि के दोनो मोबाइल नम्बर भी बन्द थे ।
नाले का वीडियो
https://youtu.be/AJWTCZ-ufDk
वीडियो
ये मामला केवल इस इलाके का ही नही है पूरी दिल्ली में जगह जगह इस तरह के घटनाये हो सकती है। यदि PWD मुस्तैद होता तो ये मौत शायद नही होती ।

Tags: Badali nale me maut
Editor

Editor

Next Post
Sanjay Gandhi Transport Nagar

देशभर में होगा ट्रकों का चक्का जाम

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.