Skip to content
Monday, September 28, 2026
Breaking
Films & Serial

“मुज़फ्फरनगर-दी बर्निंग लव” की टीम फ़िल्म के प्रोमोशन के लिए भारत की राजधानी दिल्ली पहुँची। विराम मूवी की स्टारकास्ट ने किया दो दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म विराम का प्रमोशन

· by admin0
2 min read
Viram
Viram

डेढ़ वर्षो की अथक परिश्रम के पश्चात् “मुज़फ्फरनगर-दी बर्निंग लव” फ़िल्म अब १७ नवंबर २०१७ में सब जगह प्रदर्शित हो रही है। फ़िल्म की पूरी टीम भारत की राजधानी दिल्ली पहुँची है। पीवीआर प्लाजा सीपी में हुई प्रेस सम्मेलन में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए पूरी टीम ने अपने विचार और विचार साझा किए। उन्होंने अपनी नवीनतम रिलीज की विशिष्टता सुनाई।

फ़िल्म का निर्माण ‘मोरना एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड’के बैनर तले हुआ है, लेखक और निर्माता मनोज कुमार मांडी हैं, निर्देशक हरीश कुमार, संगीत मनोज नयन,राहुल भट्ट और फ़राज़ अहमद का है, छायांकन रवि कुमार सना का है और संपादन साजु चंद्रन का है।

फ़िल्म के निर्देशक हरीश कुमार ने बताया कि यह फ़िल्म २०१३ को मुज़फ्फरनगर में घटित एक दुर्घटना पर आधारित होते है, यह हिंसक घटनाओ के बीच में दो दिलों के प्यार की भावनात्मक कहानी है, जो २०१३ के दंगे पर आधारित होते हुए भी दर्शकों को एक महत्वपूर्ण संदेश देती है, फ़िल्म में जहाँ अतिआवश्यक है, वहीं थोड़ी मारधाड़ दिखाई गई है, वरना फ़िल्म में हिंसा को नही दर्शाया गया है, यह फिल्म दर्शको को सोचने पर मजबूर कर देगी. फिल्म के निर्माता मनोज कुमार मंडी स्वयं मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं और उस दंगे के वक़्त वहां मौजूद थे, लिहाजा उन्होंने अपनी आँखों से काफी कुछ मंज़र देखा है, जो उन्हें इस फिल्म की कहानी लिखने में मददगार हुई। फिल्म अब सेंसर हो चुकी है.

फ़िल्म में कलाकार के रुप में देव शर्मा, अएश्वर्य दिवान,एकांष भारद्वाज, अनिल जॉर्ज, मुर्स्लीम कुरेशी, संदीप बोस और रवि खन्ना हैं।

……………..

दिल्ली।। विराम मूवी की स्टारकास्ट ने किया दो दिनों दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म विराम का प्रमोशन किया। अभिनेता नरेंद्र झा जोकि घायल वन्स अगेन , काबिल , रईस , फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके है, विराम फिल्म में मुख्या भूमिका में नरेंदर झ, उर्मिला म्हणता , मोनिका रावान, नज़र ायेंगे।। अभिनेता नरेंदर ने बताया की इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पिता जी का देहांत हो गया ।। लेकिन फिर भी हमने शूटिंग जारी राखी और मैंने अपनी एक्टिंग के माध्यम से अपनी श्रद्धांजलि उनको दि।। इस फिल्म में एक बिजनेसमैन की भूमिका निभा रहा हु जिसकी जिंदगी में काफी सरे उतार चढ़ाव आते है जिनका सामना आजकल हर किसी को करना पड़ता है।। दर्शको ये फिल्म २४ नवंबर को अपने नजदीकी सिनेमा घरो में देखने को मिलेगी।।

Viram
Viram

 

Written by admin