Skip to content
Monday, October 12, 2026
Breaking
Crime

रोहिणी कोर्ट में फायरिंग एक की मौत 

· by admin2
3 min read
Rohini Court Firing
Rohini Court Firing

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक। कोर्ट में पेशी पर लाये गए आरोपी को कोर्ट परिसर में मारी गोली मार कर हत्या। गोली मारने वाले युवक ने कोर्ट में हथियार सहित पुलिस को किया सरेंडर , फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी। पहले भी हो चुकीं हैं इस तरह की वारदातें बावजूद इसके फिर लगी कोर्ट की सुरक्षा में सेंध।

Rohini Court Firing
Rohini Court Firing spot

सोमवार की सुबह रोहिणी कोर्ट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब रोहिणी कोर्ट परिसर में कोर्ट नंबर 113 और पुलिस चौकी के पास पुलिस द्वारा पेशी पर लाए गए एक आरोपी को वहां एक अन्य युवक ने गोली मार दी जिसके बाद आनन फानन में युवक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया .  एक युवक को पुलिस कोर्ट में पेश कर वापसी ले जा रही थी तभी उस पर एक अन्य युवक ने उसके सर में गोली मार दी। गोली मारने वाले युवक ने भी तुरंत ही अपने हथियार समेत पुलिस को मौके पर सरेंडर कर दिया।

सरेआम दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में इतनी सुरक्षा के बीच हुए इस हत्याकांड के बाद एक तरफ जहां कोर्ट के वकीलों में पुलिस के प्रति रोष है वहीं दूसरी तरफ आम लोग भी अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं कोर्ट परिसर में गोली मारने कि इस वारदात ने साबित कर दिया है कि कोर्ट में सुरक्षा के इंतजाम कैसे हैं, और यहां की सुरक्षा को लेकर पुलिस कितनी संजीदा है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विनोद उर्फ बाले के रूप मे हुई है जो कि मंगोलपुरी इलाके का रहने वाला था और आज उसे दिल्ली पुलिस की थर्ड बटालियन कोर्ट में पेशी के लिए लेकर आई थी लेकिन वापसी में ले जाते समय कोर्ट परिसर में बनी पुलिस चौकी के पास पहले से तैयार युवक ने आरोपी को गोली मार दी गई जिसमें उसकी मौत हो गई अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह आपसी गैंगवार का ही नतीजा है।

बरहाल मौके से पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने आरोपी युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश में जुट गई है लेकिन जिस तरह से कोर्ट परिसर के अंदर हथियार पहुंचा और किसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई इसे साफ तौर पर कोर्ट की सुरक्षा में एक बड़ी चूक ही सामने आई है।

Written by admin