• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Wednesday, July 1, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

दिल्ली रिठाला मेट्रो पर थी मोक ड्रिल अफवाहों से बचे

by Editor
June 30, 2017
in Social
0
दिल्ली रिठाला मेट्रो पर थी मोक ड्रिल अफवाहों से बचे
0
SHARES
19
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकेशन :- रिठाला मेट्रो स्टेशन (रोहिणी, दिल्ली )
रिपोर्ट – प्रभाकर राणा
देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार की सुबह दिल्ली में जगह जगह प्रशासन की तरफ से आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए मोक ड्रील आयोजित की गई जिमसें दिल्ली की तमाम सरकारी एजेंसियों जैसे पुलिस, दमकल, कैट्स एम्बुलेंस, CISF, सिविल डिफेंस आदि ने हिस्सा लिया और अपनी अपनी क्षमता व कार्यशैली का परिचय देते हुए किसी भी अप्रिय घटना में राहत कार्य करने का डेमोस्ट्रेशन किया ।अफरा तफरी की ये तस्वीरें दिल्ली के रिठाला मेट्रो स्टेशन की हैं जहां शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक से भूकंप आने पर मैट्रो स्टेशन की लिफ्ट कोलैप्स होने की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और डिजास्टर मैनेजमेंट को मिली जिसके बाद तमाम सरकारी एजेंसियां जैसे पुलिस, दमकल, एबुलेंस, सिविल डिफेंस, CISF, और अन्य कई दस्ते राहत व बचाव कार्य के लिए घटना स्थल पर पहुँचे । हम आपको फिर बता दें कि ये सिर्फ एक
मोक ड्रिल है कृपया इसे असली मानकर भ्रमित न हों । जिसके बाद घटना स्थल पर सभी एजेंसियां वहां घायल हुए लोगो को निकल कर एम्बुलेंस आदि में शिफ्ट करने लगे जिन्हें आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं । किस तरह से दमकल कर्मी और सिविल डिफेंस के लोग राहत और बचाव कार्य मे जूट हुए हैं । वहीं दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस और ट्रफिक पुलिस के कर्मी भी भीड़भाड़ और ट्रैफिक को घटना स्थल से हटा रहे हैं और अफरा तफरी को कम कर रहे हैं ।
किस तरह से लोग इस भूकम्प में यहां घायल होए हैं और दर्द से चिल्ला रहे हैं ओर किस तरह की भयानक मंज़र नज़र आ रहा है । ऐसी मौक ड्रिल्स का उद्देश्य आम लोगो को विचलित करना या डर का माहौल बनाना बिल्कुल नही है बल्कि उनमें जागरूकता फैलाना है कि ऐसी किसी भी तरह की अप्रिय व आपातकालीन स्थिति में किस तरह से निपटना चाहिए । और ऐसे समय मे कैसी स्थिति हो सकती है इस सब को वास्तविकता के रूप में दिखने ओर समझने की कोशिश करना है साथ ही ऐसी मोक ड्रिल से ऐसे समय में सहयोग करने वाली और हिस्सा लेने वाली सभी एजेंसियों को अपनी कमी आदि का भी पता चल जाता है जिससे कि वो भविष्य के लिए उसमें सुधार कर सके । देश मे आतंकी हमले बम ब्लास्ट आदि की संभावनाओं के लिए समय समय पर लगातार हमारी सुरक्षा एजेंसीज अलर्ट जारी करती रहती है लेकिन प्राकृतिक आपदाओं के बारे में हमें पहले से कोई जानकारी नही होती फिर भले ही हमारी तकनीकी और हम कितने भी अत्याधुनिक हो चुके हों लेकिन आज भी कई ऐसी स्थिति हैं जिसके विषय मे हम पहले से कोई अंदाज़ भी नही लगा सकते । प्रशासन द्वारा समय समय पर ऐसी मोक ड्रिल स्थितियां बदल बदल कर कराई जाती रहती हैं लेकिन ऐसे में ये कितनी कारगर साबित होंगी ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा । फिर जरूरत है कि हम खुद ही जहां तक हो सके छोटी छोटी सावधानियां बरते ताकि कोई अप्रिय घटना ने हो ।

Tags: aanesanil attriDelhi Newsmock drillrithala metrorithhala metrorithhala metro station mock drillRithhala Metro Station Rohini
Editor

Editor

Next Post
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आया गुस्सा और विरोध  करने वाली आंगनवाडी वर्कर्स को दी चेतावनी

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आया गुस्सा और विरोध करने वाली आंगनवाडी वर्कर्स को दी चेतावनी

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.