Skip to content
Friday, November 6, 2026
Breaking
Social

राजा नाहर सिंह जी के शहीदी स्थल पर शहीदों के वंशजों ने श्रधांजलि अर्पित की

· by admin4
2 min read
Raja Nahar Singh Samadhi Sthal
Raja Nahar Singh Samadhi Sthal

AA News
नई दिल्ली।

चांदनी चौक स्थित फवारा चौक, राजा नाहर सिंह जी के शहीदी स्थल में  शहीद परिवारों सहित गणमान्य व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की और  आर्य समाज दीवान हॉल चांदनी चौक में  जन्म उत्सव का कार्यक्रम मनाया गया शहीद सम्मान संस्थान के द्वारा मनाया गया इस स्थान पर 9 जनवरी 1858 को राजा नाहर सिंह जी के साथ गुलाब सिंह सैनी जी भूरा सिंह जी को एक साथ फांसी दी गई थी इस कार्यक्रम में राजा नाहर सिंह के वंशज नरवीर सिंह, डॉक्टर दीपिका सिंह,  के साथ साथ नवाबशाह मोहम्मद साहब खान बहादुर शाहजफर के वंशज, अनुज थापर शहीद सुखदेव…… , विजय सिसोदिया शहीद ठाकुर दुर्गा सिंह, रघुनाथ पांडे शहीद मंगल पांडे, सुरजीत आजाद शहीद चंद्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान शहीद अशफाक उल्ला खान, उदय खत्री शहीद रामकृष्ण खत्री जैसे शहीदों के वंशजों ने हिस्सा लिया । इस अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों ने शहीद स्वतंत्रता सेनानी राजा नाहर सिंह जी का चांदनी चौक के आसपास स्मारक बनाने अस्पताल विद्यालय लाइब्रेरी का नामकरण करने ।

Raja Nahar Singh Samadhi Sthal
Raja Nahar Singh Samadhi Sthal

राजा नाहर सिंह 1857 की क्रांति के महानायकों में से एक थे, जिनको अंग्रेजों द्वारा 9 जनवरी 1858 को चांदनी चौक में फांसी दी गई थी, इस अवसर पर राजा नाहर सिंह की वंशज डॉ अमृता सिंह द्वारा राजा नाहर सिंह पर बनाई गई डॉक्यूमेंट्री फिल्म का चित्रण किया गया जिसे सभी ने सराहा और प्रेरणा ली, सभी शहीद परिवारों ने युवा पीढ़ी को इस महान क्रांतिकारी के पदचिन्हों में चलने की सलाह दी, और दुख प्रकट किया, की सरकारों ने ऐसे महान क्रांतिकारी के स्मारक तक भी नहीं बनाया जिससे युवा पीढ़ी उनको याद कर सके।

Raja Nahar Singh Samadhi Sthal
Raja Nahar Singh Samadhi Sthal

इस अवसर पर शहीद सम्मान कार्यक्रम के संयोजक हरपाल सिंह राणा, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर योगानंद शास्त्री यशपाल मलिक आजाद सिंह लाकड़ा ईश्वर सिंह तेवतिया गजेंद्र सोलंकी गजेंदर सोलंकी तेजवीर   सिंह एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सभी शहीद परिवारों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया

Written by admin