Skip to content
Monday, October 19, 2026
Breaking
Social

मुकरबा चौक से लिबासपुर तक जाम समस्या

· by admin0
2 min read

मुकरबा चौक से लिबासपुर तक जाम समस्या

AA News
रिपोर्ट : नसीम अहमद

आज साल के पहले दिन लोग सब अपने कार्यालयों के लिए घर से निकले और कुछ लोग नए साल का जश्न मनाने निकले तो पूरी दिल्ली जाम हो गई। दिल्ली में जगह जगह काफी लंबा जाम लगा था वैसे तो दिल्ली में हर रोज लगता है पर आज जाम इतना ज्यादा था कि मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को कई कई घंटे लग गए। बात यदि नॉर्थ-वेस्ट और नॉर्थ दिल्ली की बात की जाए तो मुकरबा चौक से लेकर लिबासपुर तक नेशनल हाईवे के पुराने रोड पर काफी भारी जाम लगा हुआ था। लिबासपुर फ्लाईओवर के नीचे कुछ गाड़ियां चारों तरफ से आने से आपस में उलझ गई और उसी वजह से काफी लंबा जाम लग गया । ट्रैफिक पुलिस मानो नए साल के रात को ड्यूटी करके निश्चिंत हो गई आज के जाम को खुलवाने में इस एरिया में ट्रैफिक पुलिस बहुत ही कम नजर आ रही थी। मुकरबा चौक से लिबासपुर तक दिल्ली – पानीपत हाईवे पर 2 किलोमीटर की दूरी को तय करने में लोगों को 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था क्या कहना था जाम में फंसे लोगों का आप उन्ही से सुनिए इस वीडियो मे
वीडियो
https://youtu.be/QOb59YPHFrA
वीडियो

दिल्ली के मुकरबा चौक से पानीपत की तरफ जाने वाले नेशनल हाईवे की सड़क पर जो नीचे का पुराना रोड है जो दिल्ली के हिस्सों को जोड़ता है उस पर 2 किलोमीटर जाने में 1 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था जो राहगीर इस में फंसे हुए थे वो बेहद परेशान थे। ट्रैफिक पुलिस यहां इस हिस्से में नजर नहीं आ रही थी यदि ट्रैफिक पुलिस आज दिन में भी अलर्ट रहती तो कहीं ना कहीं लोगों को जाम से राहत मिल सकती थी तरह से नजर नहीं आया। AA news को youtube पर भी सब्सक्राइब करें
।।

 

Written by admin