• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, April 28, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home Social

दिल्ली की काली मस्जिद बिल्डिंग और वजीराबाद गांव की जानकारी

by Editor
February 13, 2019
in Social
0
Wajirabad North Delhi Old Bridge and Building

Wajirabad North Delhi Old Bridge and Building

0
SHARES
579
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
#Wajirabad North Delhi

Report : Anil Kumar Attri & Naseem Ahmad

डबल ए न्यूज़ पर आपको दिखा रहे हैं दिल्ली की काली मस्जिद। दिल्ली की यह काली मस्जिद उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद गांव के पास बनी हुई है। यमुना के किनारे यहां यह काली मस्जिद और इसके पास यह काफी पुराना पुल बना हुआ है। यह पुल एक नाले के ऊपर है। वजीराबाद पुल जो एक नाले पर प्राचीन पुल बना हुआ है। इसका निर्माण फिरोजशाह तुगलक ने 1351 से 1388 के बीच अपने शासनकाल में करवाया। ये पुल एक नाले पर बनाया गया है ताकि यमुना में अप्रवाही जल को नाले में प्रवेश करने से रोका जा सके। इसका विस्तार उत्तर की तरफ से फाटक युक्त बांध के रूप में है। इस पुल को दिल्ली का सबसे पुराना पुल माना जाता है। संरचना की दृष्टि से पुल 9 मेहराबों और स्तम्भावली पर आधारित है।
यह पुल लगभग छह सदियों से प्रयोग में किया जा रहा है । दरअसल फिरोजशाह तुगलक के शासन काल के दौरान फिरोजशाह तुगलक का वजीर यहां यमुना किनारे पानी पीने और अपने घोड़ों को पानी पिलाने के लिए साथ ही आराम करने के लिए आता था। पहले यहां पर काफी गहरा जंगल था। इसी जंगल में अपने घोड़ों को पानी पिलाना और आराम करने के लिए यमुना के किनारे फिरोजशाह तुगलक के वजीर ने आरामगाह और इस पुल का निर्माण करवाया था। बाद में फिरोजशाह तुगलक के वजीर ने यहां पर एक गांव बसाया है जिसका नाम वजीराबाद गांव रखा गया। गांव बसने की ये एक किदवंती है। इसकी जानकारी गांव के बुजुर्गों और पीढ़ी दर पीढ़ी आ रही है।

Wajirabad North Delhi  Old  Bridge and Building
Wajirabad North Delhi Old Bridge and Building

फिलहाल यहां ये काली मस्जिद और ये पुल पुरातत्व विभाग की सम्पति है। इसकी देख रेख में काफी कोताही बरती जा रही है।
कुछ लोगो ने यहां कूड़ा डालना शुरू कर दिया है। बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है और पुल भी काफी जर्जर हो चुका है क्योंकि 6 सदी से लगातार प्रयोग में किया जा रहा है। इस आरामगाह का बाहरी सौंदर्यकरण तो करवा दिया गया लेकिन पूरी तरह से मरम्मत पुरातत्व विभाग द्वारा नहीं करवाई गई है इसलिए बिल्डिंग खतरनाक बनी हुई है और पुल की भी मरम्मत नहीं करवाई गई। किसी भी वक्त यह धरोहर धरासायी हो सकती है।

Wajirabad North Delhi  Old  Bridge and Building
Wajirabad North Delhi Old Bridge and Building

फिलहाल यहां पर किसी तरह की सिक्योरिटी ना होने से नशे और जुए का अड्डा भी बन चुका है। जरूरत है सरकार इस तरह की धरोहर की सुध ले क्योंकि यहीं से कुछ किलोमीटर की दूरी पर बाड़ा हिंदू राव की बावरी , पीर गायब और शिकारगाह भी बने हुए है और बगल में ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली यूनिवर्सिटी का पूरा नॉर्थ केंपस भी है । बाड़ा हिंदू राव और वजीराबाद की मस्जिद के बीच में ही मुखर्जी नगर और दिल्ली यूनिवर्सिटी बसे हुए हैं। जरूरत है इस धरोहर की संभाल की जाए ताकि स्टूडेंट्स भी यहां देखने के लिए जाए और प्रैक्टिकली सीखे।
इस तरह से देखी गई चीज लंबे वक्त तक और अच्छी तरह याद रहती है ताकि इतिहास की जानकारी लोगों को मिले उसके लिए जरूरी है इस धरोहर की संभाल की जाए। क्या बताया यहां के स्थानीय लोगों ने भी वह भी आप डबल ए न्यूज़ पर उनसे उनकी वीडियो बाइट में सुनिए। साथ ही इस तरह की जानकारी के लिए यदि आपने डबल ए न्यूज़ को सब्सक्राइब नहीं किया तो सब्सक्राइब जरूर करें वीडियो को लाइक और शेयर भी करें।

Wajirabad North Delhi  Old  Bridge and Building
Wajirabad North Delhi Old Bridge and Building

दिल्ली की काली मस्जिद और वजीराबाद गांव की जानकारी AA News पर आप देख रहे है। यहां नाले पर पुल और आरामगाह का निर्माण फिरोजशाह तुगलक के शासनकाल में हुआ। यमुना किनारे ये धरोहर पुरातत्व विभाग के अधीन है।

विडियो

Video

Tags: #Kali_MasjidAramgahFirojshah Tuglak ke wajirhindurav ki bawariitihas ke panno seKali Masjid and Wajirabad Historypeerpeer gaaybshikargaahVajirabadVajirabad Village BuildingWajirabad Delhi Historywajirabad kisne basayaWajirabad Nale ka pulWajirabad Village Historyआरामगाहकाली बिल्डिंगकाली मस्जिददिल्ली की काली बिल्डिंगदिल्ली के शिकारगाहपीर गायबपीर गाहफिरोजशाह तुगलक के वजीरबावरीवजीरवजीराबाद किसने बसायावजीराबाद गाँव का इतिहासहिंदूराव की बावरी
Editor

Editor

Next Post
Muskan Sethhi

मुस्कान सेठीः तेज़ी से लोकप्रियता हासिल करती अभिनेत्री कई आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार!

Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.