Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
Social

पूर्वी दिल्ली में आई.पी. यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य आरंभ

· by admin0
2 min read
IP university east delhi
IP university east delhi

आई.पी. यूनिवर्सिटी खुलने से शिक्षा के क्षेत्र में उन्नतिकरण होगा – महेश गिरी

नई दिल्ली 5 सितंबर, 2017। भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी ने आई.पी. यूनिवर्सिटी का कार्य प्रारंभ होने पर अपनी खुशी जाहिर की। सांसद ने कहा कि पूर्वी दिल्ली का अपना आई.पी. यूनिवर्सिटी हो ये मेरी लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि मैंने सांसद बनते ही इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर कार्यवाही हेतु मंत्रालय को तथा ओर विभागों को पत्र लिखा व कई बैठकें भी की। परंतु दिल्ली सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण यह कार्य रुका हुआ था।

महेश गिरी ने कहा कि दिनांक 26 मई 2017 को दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलकर इस कार्य के निर्माण कार्य को आरम्भ करने हेतु निवेदन किया। तत्पश्चात उपराज्यपाल ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को जल्द से जल्द आरम्भ किया जाए। उपराज्यपाल के हस्तक्षेप से इसका निर्माण कार्य आरंभ हो गया है।

सांसद ने कहा कि पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार में बन रहे गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय का शिलान्यास 14/12/2014 में मानव विकास संसाधन की पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा किया गया था। परंतु किसी कारणवश यह कार्य अधर में लटका हुआ था। अब पुनः रीटेंडेर निकाल कर कार्य आरंभ कर दिया गया है जिसके लिए सभी संबंधित विभागों का में धन्यवाद करता हूं। उन्होंने साथ ही विभाग से निवेदन भी किया है कि समय पर निर्माण पूरा कराकर इसके रूप में पूर्वी दिल्ली के युवाओं को उपहार दें।

IP university east delhi
IP university east delhi

सांसद ने कहा है कि आगामी 27 माह में लगभग 271 करोड़ की लागत से यह यूनिवर्सिटी बन कर तैयार हो जाएगी। इसे ग्रीन बिल्डिंग के रूप में तैयार किया जाएगा साथ ही सोलर के माध्यम से करीब 70 प्रतिशत बिजली का उत्पादन यूनिवर्सिटी द्वारा स्वयं किया जाएगा। इसके अंदर छात्र व छात्राओ हेतु होस्टल, अध्यापक होस्टल, लाइब्रेरी, ऑडिटोरियम, खेल कूद परिसर, बेसमेंट आधी की भी व्यवस्था की जाएगी। पूरे परिसर में पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे।
…………………………………………….

Written by admin