Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
Social

Burari Nathupura Road : जलता कूड़ा और उडती धूल से बढ़ा नार्थ दिल्ली का पोल्यूशन

· Updated · by admin0
2 min read
Burari Nathupura Road
Burari Nathupura Road

दिल्ली में पोल्यूशन एक बड़ी समस्या है इसके कारण दीपावली पर पटाखे तक बैन करने पड़े पर दिल्ली नगर निगम को कोर्ट के नियमो की भी कोई प्रवाह नही है . चाहे भलस्वा लैंडफील साईट हो या जगह जगह आग लगाकार जलाया जा रहा कूड़ा. बुराड़ी नत्थूपुरा रोड पर नगर निगम के कर्मचारियों ने मैन सडक के किनारे कूड़ा डालना शुरू कर दिया और लोगो की माने तो हर तीसरे दिन यहाँ इस कूड़े में आग लगा दी जाती है और देखिये कूड़े का धुंआ पूरे एरिया में फ़ैल जाता है लोगो का दम घुटने लगता है पर नगर निगम को इसकी कोई प्रवाह नही. कूड़ा दिल्ली नगर निगम का है और निगम कर्मचारी इक्कठा करके यहाँ डाल जाते है इसमें आग कोई बाहरी लोग आकर लगायेंगे ऐसा कम ही जान लड़ता है पर लोगो का आरोप खुद निगम के लोग ही कम कूड़े के ट्रक यहा से उठाने पड़े इसलिए आग लगा देते है और दिल्ली में इस तरह कई जगह पोल्यूशन खुद नगर निगम करता है जिसको कोर्ट तक की प्रवाह नही होती क्योकि किसी लापरवाही पर जुर्माना लगता है तो वो विभाग को लगता है कर्मचारियों पर कोई असर नही होता और सरकारी खजाने से जुर्माना भरकर नगर निगम के अधिकारी ऐसे ही कारनामे करते रहते है वे चाहे कूड़ा जलाने के हो या सडको से आवारा पशुओं को न हटाने के . ये कूड़ा बुराड़ी नत्थूपुरा रोड पर कौशिक इन्क्लेव के पास जलाया जा रहा है जो पूरे एरिया की हवा को जहरीली बना रहा है . इस धुएं से बच्चों का दम तक घुटने लगता है पर देश की राजधानी में सुध लेने वाला कोई नही .

https://www.youtube.com/watch?v=xd8JlAhfErM

Video in This Link ..

<div style=”position:relative;height:0;padding-bottom:56.25%”><iframe src=”” width=”640″ height=”360″ frameborder=”0″ style=”position:absolute;width:100%;height:100%;left:0″ allowfullscreen></iframe></div>

दिल्ली में पोल्यूशन को कम करने के लिए स्थाई समाधानों पर अभी तक सरकारे काम करती नजर नही आ रही बल्कि अस्थाई समाधान पटाखे बैन से लेकर ओड इवन जिसमे शामिल है वे करती नजर आ रही है . सडको किनारे मोटी पत्तियों के पेड़ नही लगाये जा रहे है न ही सडको किनारे घुल मिटटी को खत्म करने का स्थाई समाधान किया जा रहा है लगता नही आने वाले दिनों में दिल्ली की आबो हवा में सुधार होगा. जरूरत है कोर्ट के सख्त आदेशो से पहले सरकारे खुद भी इस मामले पर काम करें और दिल्ली में पोल्यूशन कम करने के स्थाई समाधान तलासे ..
Report – Narender Kumar

Written by admin