Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
Social

बुराड़ी नत्थूपुरा के बाजारों से चाइनीज मांझा गायब : Nathupura Burari ke Bazaro me chines manjha gayab

· by admin0
2 min read
Nathupura Bazar

https://www.youtube.com/watch?v=FUywyXTn0gk

 

दिल्ली के अधिकतर बाजारों से चाइनीज मांझा गायब
खुद दुकानदार और खरीददार कर रहे है चाइनीज मांझे का बहिष्कार
लोग 15 अगस्त पर देश के दुश्मन चीन को नही करेंगे मजबूत
इंसान और पक्षियों की जान हर साला लेता है चाइनीज मांझा
AA News
New Delhi
दिल्ली के बुराड़ी और नत्थूपुरा की मार्किट में चाइनीज मांझा तलासने पर भी नही मिल रहा है … यहाँ न तो ग्राहक चाइनीज मांझा खरीदना चाहते है न ही दुकानदार चाइनीज मांझा बेच रहे है … वैसे तो चाइनीज मांझा कोर्ट से भी बैन है .. सरकार ने भी पिछले साल हुई चाइनीज मांझा से हुई मौत के बाद सख्ती से इस मांझे पर रोक लगाई है पर फिर भी चोरी छिपे कुछ चाइनीज मांझा पहले बिक जाता था पर अबकी बार लोग सोसला साइट्स पर जागरूक चीन के हर सामान का बहिष्कार कर रहे है … प्लास्टिक और कांच के मिश्रण से बने चाइनीज मांझे से पिछले साल पीतमपुरा और वेस्ट दिल्ली में दो बच्चो की मौत गर्दन कटकर हो गई थी … साथ ही सैकड़ो पक्षियों के पंखो में ये चाइनीज मांझा उलझता है जिससे उनकी मौत हो जाती है … अब ये बात देश के दुकानदार और ग्राहक दोनों समझ गये साथ ही चाइना की कारगुजारियो से सब परिचित हो गये है और अब चाइनीज मांझे का बहिष्कार हो गया है … ये है बुराड़ी के नत्थूपुरा का मैन बाज़ार यहाँ इस साल किसी भी दूकान पर चाइनीज मांझा नही बिक रहा है .. न ग्राहक चाइनीज मांझा ले रहे है कोई पूछे तो खुद दुकानदार उन्हें समझा देते है ..
यहाँ ग्राहक भी अपने बच्चो को चाइनीज मांझा नही दिला रहे बल्कि इंडियन धागा ही खरीद रहे है और इसी में उन्हें खुशी है … जितनी ख़ुशी पतंग उड़ाने में इन्हें हो रही है उतनी ही ख़ुशी बिना पतंग उडाये स्वदेशी पतंग लेते ही हो रही है .. यहा इस मार्किट में स्वदेशी पतंगे है .. बेटी बचाओ , बेटी पढाओ लिखी पतंगे जमकर बिक रही है ..
कुल मिलाकर भारत के लोग चीन के सामान का बहिष्कार करके उसकी आर्थिक कमर तोड़ रहे है जिसका बड़ा नुकशान चीन को हो सकता है …………..

Written by admin