• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Friday, April 10, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

खतनाक पाइप के ऊपर से गुजरते हुए बच्चा माँ की गोद से नीचे गहरे नाले में गिरा

by Editor
October 27, 2018
in News
0
Outer Ring Road Drain near Wajirabad Delhi

Outer Ring Road Drain near Wajirabad Delhi

1
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Wazirabad Dilli

दिल्ली में वजीराबाद गांव से आउटर रिंग रोड के बीच में बड़े नाले के ऊपर जल बोर्ड की पाइप लाइन से गुजरते हैं। लोग इसी पाइपलाइन के ऊपर से गहरे और चौड़े नाले को पार करते हैं । एक महिला पाइप के ऊपर चलने से गिरी जिससे महिला की गोद से 11 महीने का बच्चा नाले में गिर गया। शुक्रवार शाम को गिरा बच्चा अभी तक नाले में नहीं मिल पाया है। नाले में गहरा दलदल और करीब 7 से 8 फीट पानी है। फिलहाल बच्चे की तलाश जारी है।

Outer Ring Road Drain near Wajirabad Delhi
Outer Ring Road Drain near Wajirabad Delhi

पूजा शुक्रवार को अपने करवा चौथ के व्रत की तैयारी कर रही थी। रिंग रोड के दूसरी तरफ लगे शुक्र बाजार से करवा चौथ का सामान लेने के लिए हर रोज की तरह इस पाइपलाइन के ऊपर से गई। दरअसल वजीराबाद के पास से बड़ा गहरा नाला गुजरता है जो यमुना में गिरता है। नाले के ऊपर से दिल्ली जल बोर्ड की लोहे की मोटी पाइप लाइन भी है। इसी पाइप लाइन के ऊपर से लोग आना – जाना करते हैं।

Child Krishana
Child Krishana

पूजा देवी भी अपना करवा चौथ के व्रत के लिए सामान लेकर अपने इकलौते बच्चे कृष्ना के साथ इसी पाइप के ऊपर से आ रही थी। महिला का अचानक पाइप के ऊपर से पांव फिसल गया। महिला तो पाइप को पकड़ने के कारण नीचे गहरे नाले में गिरने से बच गई लेकिन 11 महीने का इकलौता बच्चा गोद से छूटकर नाले में गिर गया। शुक्रवार शाम को पुलिस को सूचना दी गई।

परिजनों का आरोप है कि इस गंदे नाले में पुलिस ने कोई सर्चिंग नहीं कि बाहर से ही बयान लेकर पुलिस वापस लौट गई और किसी ने गहरे नाले में घुसने की कोशिश नहीं की। सुबह से परिवार ने प्राइवेट गोताखोर लगाए हैं लेकिन अभी तक बच्चे का शव नहीं मिल पाया है क्योंकि नाले में काफी दलदल है। साथ ही 7 से 8 फीट पानी भी भरा है, बच्चा भी काफी छोटा है जिसकी उम्र मात्र 11 महीने है इसलिए बच्चे का शव अभी तक नहीं मिल पाया है।

यहां वजीराबाद गांव से आउटर रिंग रोड को जोड़ने के लिए कोई फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया है यहां लोगों को काफी दूर से घूमकर पुल से आना पड़ता है।

Video
लोग पुल से घूम कर आने की थोड़ी सी तकलीफ ना करके इस पाइप लाइन के ऊपर से ही आना शुरू कर देते हैं लेकिन यहां सरकारी विभागों की बड़ी लापरवाही यह है कि बच्चे, बड़े, महिलाएं तक इन पाइपलाइन पर खतरनाक तरीके से ऊपर से गुजरती है । जल बोर्ड ने दोनों तरफ से बैरिकेडिंग या दीवार करके इसको बंद क्यों नहीं किया। फिलहाल 11 महीने के बच्चे कृष्णा की तलाश जारी है और अभी तक इस नाले से शव नहीं मिल पाया है ।

Tags: #Outer_Ring_Road_Drain_near_Wajirabad Delhi#Wajirabad_child_storyBchcha nale me giraChild krishnaOuter Ring road drainOuter Ring Road Drain near Wajirabad Delhi
Editor

Editor

Next Post
Jagtpur Wajirabad road near biodiversity park

दिल्ली में सड़क किनारे सूटकेश में छोटी लड़की की लाश मिली

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.