Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

दिल्ली समेत पूरे देश में ट्रांसपोर्ट की हड़ताल आज छठे दिन भी जारी है

· by admin0
2 min read
Sanjay Gandhi Transport Nagar Delhi
Sanjay Gandhi Transport Nagar Delhi

AA News
Sabjay Gandhi Transport Nr

ट्रांसपोर्टरों ने पूरे देश में ट्रकों का चक्का जाम किया हुआ है । जिसमें करीब पंचानवे लाख ट्रक सड़कों पर रुक गए हैं । आज इसी मुद्दे पर दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मीटिंग रखी गई थी । जिसमें देश भर से यूनियन के पदाधिकारी संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में पहुंचे । इस कोर कमेटी को मीटिंग की सूचना जैसे ही पुलिस को लगी यहां पर भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल भी तैनात कर दिए गए ।

Sanjay Gandhi Transport Nagar Delhi
Sanjay Gandhi Transport Nagar Delhi

ट्रांसपोर्टर्स का कहना है कि संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में धारा 144 पुलिस द्वारा लगा दी गई है । जो बिल्कुल गलत है क्योंकि वह सब कुछ बहुत ही शांति पूर्वक कर रहे हैं । लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है कि धारा 144 लगाई गई है या नहीं ।
ट्रांसपोर्टर्स की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि यह हड़ताल लगातार जारी रहेगी । चक्काजाम जारी रहेगा और अभी तक चक्काजाम पूरे देश में काफी सफल है ।

जरूरी चीजों की किल्लत होना शुरू हो चुकी है क्योंकि हड़ताल को 6 दिन हो गए है । यह हड़ताल कुछ और दिन आगे बढ़ती है तो पूरे देश में काफी दिक्कत बढ़ सकती है और नुकसान भी ट्रांसपोर्टर्स के साथ साथ सरकार का भी लगातार बढ़ता जा रहा है । अब देखने वाली बात होगी कि सरकार इनकी बातें कैसे और मानती है या यह चक्का जाम लंबा खींचता है ।
इस हड़ताल से जुड़ी खबरे youtube पर AA news में देखे और AA News को Subscribe भी करें ।

अगर ये हड़ताल और दिन ऐसे ही आगे चली तो इसका असर सीधे सब्ज़ियों और अन्य खाने पीने जी चीजो पर सीधा पड़ेगा और महंगाई ज्यादा होगी ।
हड़ताल का छठे दिन का वीडियो देखे नीचे ये
https://youtu.be/B5hgKONxdRU
वीडियो

Written by admin