Skip to content
Wednesday, October 21, 2026
Breaking
News

दिल्ली : लापता बच्चे की डेड बॉडी मिली

· by admin0
2 min read
Baba Saheb Ambedhkar Hospital Rohini
Baba Saheb Ambedhkar Hospital Rohini

AA News
Shahbad Dairy

दिल्ली के शाहाबाद डेरी एरिया से 3 दिन से गायब बच्चे का शव सड़क किनारे झाड़ियों में मिला। बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान बच्चे की हत्या या एक्सीडेंट के बाद किसी ने शव को झाड़ियों में फैंका ये जांच का विषय। फिलहाल रोहिणी जिले की शाहाबाद डेरी थाना पुलिस जांच में जुटी है।

Baba Saheb Ambedhkar Hospital Rohini
Baba Saheb Ambedhkar Hospital Rohini

बारह साल का विकास नाम का लड़का छठी क्लास में पढ़ता था। माता पिता मजदूरी करते हैं और माता-पिता के साथ पिछले दिनों मध्यप्रदेश में अपने पुश्तैनी घर गया था। रिश्तेदारों के साथ बच्चा पहले घर से दिल्ली आ गया और बाकी माता पिता 3 दिन पहले आए तो घर पर बच्चा नहीं मिला।

Vikas's File Photo
Vikas’s File Photo

घर से 12 साल का विकास नाम का यह लड़का गायब था । परिजनों ने सब जगह तलाश बच्चा 3 दिन तक नहीं मिला। आज सड़क किनारे पुलिसकर्मी झाड़ियों से किसी डेड बॉडी को गाड़ी में रख रहे थे ये गरीब मां बाप देखने गए कि किसकी डेड बॉडी मिली है तो उन्हें देखने नहीं दिया गया बल्कि वहां से भगा दिया गया।

बाद में थाने से सूचना देकर मां-बाप को बुलाया गया और डेड बॉडी को दिखाया कि उनका बच्चा उनका ही तो नहीं। मां बाप ने पहचान लिया कि यह उनका विकास ही है। अब विकास के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है ।

बच्चे के चेहरे पर चोट के निशान है अब यह हत्या की गई है या कोई एक्सीडेंट घटना के बाद शव को झाड़ियों में फेंका गया है। यह जांच का विषय है लेकिन लड़का सड़क किनारे पहुंचा कैसे वह भी कई सवाल खड़े करता है। फिलहाल शाहाबाद डेरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वीडियो बच्चे की इस खबर का
https://youtu.be/pDUWBdI9UjU
वीडियो

Written by admin