Skip to content
Friday, October 23, 2026
Breaking
News

दिल्ली तिमारपुर में 5 बसों में भयानक आग

· by admin1
2 min read

नार्थ दिल्ली के तिमारपुर में निजी बसों में लगी आग । चार बसे जलकर हुई खाक । सभी बसे खाली थी और पार्किंग में खड़ी थी ।
वीडियो देखें ये
https://youtu.be/-nOLcqhHCyo
वीडियो
मंगलवार सुबह नार्थ दिल्ली के तिमारपुर में पेट्रोल पंप और थाने के पास निजी बसों की पार्किंग में अचानक आग लग गई । आग इतनी तेज और ज्यादा थी कि चार बसे आग में जलकर खाक हो गई । दमकल की मुस्तैदी से आग को काबू पाया गया वरना और ज्यादा बसे जल सकती थी । सभी बसे खाली थी और पार्किंग में थी इसलिए गनीमत रही लोग सुरक्षित रहे । एक शख्स मामूली झुलसा है बाकी कोई इंजर्ड नही पर आग का धुआं पूरे इलाके में फैल चुका था । घटना तिमारपुर थाने के पास की है । आग लगी इस पार्किंग के चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप है और दूसरी तरफ हजारो झुग्गियां । वक्त रहते आग काबू नही होती तो यहां झुग्गियों व पेट्रोल पंप में भी आग लग सकती थी । चश्मदीदों की माने तो यहां खाली जमीन पर बड़ी तादाद में निजी बसे पार्क होती है और पास में ही लोग बीड़ी सिगरेट पीते हैं वो भी एक वजह हो सकती है ।

इससे पहले भी यहां आग लगने की घटनाएं हो चुकी है और दूसरा पहलू ये भी है कि आग इन बसों से तेल चोरी के दौरान भी लग सकती है पर ये सब जांच का विषय है । अब दमकल विभाग और तिमारपुर थाना पुलिस बसों में आग की घटना की जांच कर रहा है । लेकिन पिछली घटना कुछ महीने पहले की ही है जिसमे पांच बसे जल गई थी इस तरह बसे जलने में दुर्घटना के अलावा किसी साजिस की भी बू आ रही है । फिलहाल आग काबू है और कारणों की जांच जारी है ।
।।
डबल ए न्यूज़ दिल्ली ।

Written by admin