Skip to content
Friday, September 18, 2026
Crime

लिफ्ट देने वाले ड्राइवर को गोली मारी – महेंद्रा पार्क जहांगीरपूरी

· by admin8

लिफ्ट देने वाले ड्राइवर को गोली मारी – महेंद्रा पार्क जहांगीरपूरी

रिपोर्ट : संजय सिंह

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर किसी को लिफ्ट देने से पहले इस खबर को ध्यान से देखिये। कही लिफ्ट लेने वाला कोई अपराधी तो नहीं। महेन्द्रा पार्क इलाके मे लिफ्ट लेने के बहाने ड्राइवर को गोली मारने की घटना सामने आई है  गोली ड्राइवर के हाथ मे लगी है । ड्राइवर सोनीपत का रहने वाला है दिल्ली के जहांगीरपुरी ए ब्लॉक में वारदात हुई है । हमले के बाद बदमाश फरार हो गए । महेंद्र पार्क थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है ।
राजधानी दिल्ली की सड़कों पर लिफ्ट मांगने वालों से अब आप भी सावधान हो जाए। कही किसी को लिफ्ट देना आपके लिए भी बड़ी मुसीबत न बन जाए। दिल्ली में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया जहा लिफ्ट लेने के बाद युवक को गोली मार बदमाश फरार हो गए। दिल्ली में अपराध कम होने का नाम ही नही ले रहा है । ताज़ा मामला दिल्ली के महेंद्रपार्क थाना इलाके का है जहा सोनीपत हरियाणा के रहने वाले विकास नाम के ड्राईवर से कुछ लड़कों ने पहले लिफ्ट ली और फिर उतरते हुए मामूली कहा सुनी पर उसे गोली मार दी। वारदात को अंजाम डेकर हमलावर फरार हो गए। ड्राईवर की किस्मत अच्छी थी की गोली उसके हाथ में लगी है । पीडित ड्राईवर ने आपबीती पुलिस को बताई।
वीडियो में डिटेल देखें
https://youtu.be/UpckGmJpf0E
वीडियो
पीड़ित ड्राईवर के बयानों के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और तमाम पहलुओं से पूरे मामले की जांच कर रही है पर इस तरह की घटना से ये तो साफ़ है की अब राजधानी की सड़कों में किसी को लिफ्ट देना सुरक्षित नहीं रह गया है । अब ये बयाँन व आरोप पीड़ित ड्राइवर के है इसमें कितनी सच्चाई है ये जांच का विषय है और दिल्ली पुलिस जांच में जुटी है ।

Written by admin