• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Monday, April 13, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

दिल्ली में धर्मांतरण का बड़ा मामला

by Editor
February 27, 2018
in News
0
Sultanpuri Delhi

Sultanpuri Delhi

0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
नई दिल्ली
वीडियो

वीडियो

आये दिन देश भर से ईसाई मिशनरियों द्वारा भोले भाले लोगों को बहला फुसला कर यां लालच देकर ईसाई धर्म में ले जाने के आरोप लगते रहते हैं । दिल्ली में भी इसी तरह का मामला सामने आने पर सिख संस्थानों द्वारा इसे गंभीर चिंता का विषय बताया जा रहा । मामला दिल्ली के सुल्तानपुरी का है जहां पर ज्यादा गिनती में सिकलीगर समाज के लोग रहते हैं जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं वहां के कुछ लोगों द्वारा बीते दिनों ईसाई धर्म अपनाने का मामला सामने आया। हमारी टीम ने जब वहां जाकर लोगों से बात की तो ज्यादातर महिलाएं निकलकर सामने आई और उन्होंने बताया कि ईसाई मिशन में जाकर उनकी बीमारी का इलाज हुआ है, मन की शान्ति मिलती है, उनके बच्चों की शादी कैसे हो यह चिंता थी जिसके चलते उन्होंने वहां जाना शुरु किया पर उनके नाम अभी भी पहले जैसे ही हैं।

Sultanpuri Delhi
Sultanpuri Delhi

सिकलीगर समाज के मुखिया पप्पू सिंह से जब हमारे संवावदाता ने बात की तो उनका कहना था कि यहां से जो दिल्ली कमेटी सदस्य हैं बलदेव सिंह रानी बाग उन्हें यहां की जनता ने वोट देकर जितवाया था पर उन्होंने कभी जनता की सुध नही ंली, किसी परिवार को नौकरी नहीं दी गई और भी कई समस्याएं हैं जिन्हें नहीं सुना जाता। पर जब उनके संज्ञान में धर्म परिवर्तन का मामला आया तो उन्होंने रानी बाग के समर्थकों तक इसे पहुंचाया पर किसी ने  कुछ नहीं किया।

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके एवं महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा से जब इस विषय पर बात हुई तो उनका कहना था कि एक कमेटी बनाई गई है जो सारी पड़ताल कर अपनी रिर्पोट देगी और कमेटी में समरदीप सिंह सन्नी को भी रखा गया है जिन्होंने बलदेव सिंह के खिलाफ यहां से चुनाव लड़ा था और इससे पहले वह यहां से कमेटी सदस्य भी थे। सन्नी से जब बात हुई तो उनका कहना था कि जब वह कमेटी के नुमाइंदे थे तो उन्होंने कुछ परिवारों को नौकरी भी दी और कुछ परिवारों के बच्चों को फ्री शिक्षा भी दी गई परन्तु अब जो सदस्य हैं वह सरना दल से हैं और कमेटी से पूरा फंड भी मिल रहा है पर वह कहां खर्च हो रहा है इसके बारे में कुछ कह नहीं सकते।

कुल मिलाकर इसमें गल्ती किसी की भी हो सभी सिख संगठनों को इसके लिए मिलकर पहल करनी होगी तभी इस तरह की धर्म परिवर्तन की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती है।

Tags: Conversation sultanpuriDhrmantrn sultsnpuri
Editor

Editor

Next Post
Maulana ne Mandrase me rape kiya

दिल्ली : मासूम बच्ची से मौलाना ने मन्दरसे में किया रेप

The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Bharat Gaurav Award
Game

कृषि राज्य मंत्री श्री भागीरथ चौधरी होंगे भारत गौरव अवॉर्ड के मुख्य अतिथि

by Editor
November 12, 2025
0

...

Read moreDetails
From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law
News

From Gold Coast to Dubai: The Fugitive Tycoon Who Outsmarted the Law

by Editor
October 31, 2025
0

...

Read moreDetails
Sur Ghat Wazirabad Yamuna
News

दिल्ली पुलिस के ASI यमुना में डूबे

by Editor
September 11, 2025
0

...

Read moreDetails
Munak Canal Haiderpur Shalimar Bagh
News

शालीमार बाग क्षेत्र में दो बच्चों की नहर में डूब कर मौत

by Editor
September 8, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.