Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Breaking
News

सुखविंदर सिंह बब्बर ने की घर वापसी।

· by admin1
2 min read
Akali dal sukhvinder singh babbar
Akali dal sukhvinder singh babbar

AA NEWS

NEW DELHI

शिरोमणी अकाली दल के युवा नेता सुखविंदर सिंह बब्बर जो कि बीते दिनों किन्हीं कारणों की वजह से पार्टी छोड़ कर सरना बंधूओं के साथ मिल गये थे, उन्होंने आज घर वापसी कर ली है।

Akali dal sukhvinder singh babbar
Akali dal sukhvinder singh babbar

शिरोमणी अकाली दल के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी सुदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुखविंदर सिंह बब्बर ने घर वापसी की है। पार्टी की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका द्वारा सिरोपा डाल कर बब्बर को पार्टी में शामिल किया गया। कालका ने कहा कि बब्बर एक युवा नेता हैं और पार्टी को ऐसे नेताओं की जरूरत है। हम उम्मीद करते हैं कि बब्बर पहले की तरह ही पार्टी की बेहतरी के लिए काम करते करेंगे।

स. सुखविंदर सिंह बब्बर ने कहा कि अकाली दल उनका परिवार है और आज दोबारा परिवार में शामिल होने पर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि किन्हीं कारणों की वजह से पार्टी छोड़ कर गये थे पर उनका सरना दल में उनका दम घुट रहा था उसी के चलते आज उन्होंने फिर पार्टी में शामिल होने का निश्चय किया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा का धन्यवाद किया जिन्होंने दोबारा पार्टी में शामिल किया है।

इस मौके पर दिल्ली कमेटी सदस्य भुपिंदर सिंह भुल्लर, जतिंदरपाल सिंह गोलडी, ओंकार सिंह राजा, हरजीत सिंह पप्पा, गुरमीत सिंह भाटिया, जसमीन सिंह नोनी, जतिंदर सिंह शंटी, जसप्रीत सिंह विक्की मान, जगमोहन सिंह शेरू सहित यमुनापार की अनेक गणमान्य शख्सीयतें मौजूद रहीं।

Written by admin