Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

छे महीने की गर्भवती महिला को  बेकाबू ट्रक ने कुचला 

· by admin0
2 min read
Six Months Pregnant Lady Crushed by Truck
Six Months Pregnant Lady Crushed by Truck

दिल्ली मंगोल पूरी में तेज रफ़्तार ट्रक ने गर्भवती महिला को कुचल दिया . महिला की मौके पर मौत हो गई . अपने पति के साथ बाइक पर रूटीन चेकअप के लिए जा रही थी अस्पताल.. मंगोल पूरी के संजय गांधी अस्पताल के बाहर सड़क पर हुआ हादसा… स्थानीय लोगो और मंगोल पूरी चौकी के पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को मौके से पकड़ा… ट्रक ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में लिया… परिजनों का रो रो कर बुरा हाल . मृतका का नाम जानकी 28 साल है…

परिजनों ने क्या बताया वो आप इस विडियो को प्ले करके देखे और youtube पर भी AA News को Subscribe करें .

विडियो

https://www.youtube.com/watch?v=EcYnWLou_X8

विडियो देखें उपर ये
राजधानी दिल्ली में रफ़्तार का कहर कम होने का नाम ही नहीं ले रहा ताजा मामला दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके का है जहाँ रानी खेड़ा गाँव का रहने वाला एक परिवार मंगोलपुरी के संजय गांधी हॉस्पिटल में 6 माह की गर्भवती महिला के रूटिन चेकअप के लिए आया था …जहां संजय गांधी हॉस्पिटल के मेन गेट के पास ही एक तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी .. जिससे महिला ट्रक की तरफ गिरी और ट्रक का पहिया महिला के ऊपर चढ़ गया और महिला की मौके पर ही मौत हो गयी ….

Image

Six Months Pregnant Lady Crushed by Truck
Six Months Pregnant Lady Crushed by Truck

हादसे के बाद आस पास के लोगों और मंगोलपुरी चौकी के पुलिस कर्मियों ने तुरंत ट्रक चालाक को ट्रक समेत पकड़ किया महिला की मौत से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है … इस परिवार को घर में पैदा होने वाले बच्चे का इन्तजार और ख़ुशी थी की टीन महीने बाद इस घर में नये बच्चे का जन्म होगा. पर आज वो बच्चा भी माँ के साथ दुनिया से चला गया जिसने बाहर आकर दुनिया भी अभी तक नही देखि थी.
दिल्ली की सड़कों पर रफ़्तार कुछ ही दिनों में कईओं की जान ले चुकी है जिससे सभी को एक सबक लेना चाहिए की वहां चलाते समय रफ़्तार पर काबू रखना बहुत जरूरी हैजिससे चालक और बाकी लोगों की जान सुरक्षित रह सके . दिल्ली में दिन में बड़े ट्रको की इंट्री बंद होती है पर आपको दिन में भी इंट , पत्थर और लोहे जैसे सामान से लदे ट्रक आसानी से मिल जायेगे.

Written by admin