Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

दिल्ली में स्कूली बच्चे की हत्या और पास्को भी दर्ज शराबी ने किया था किडनेप।

· by admin0
3 min read
Shalimar Bagh Haiderpur
Shalimar Bagh Haiderpur Child murder

दिल्ली में स्कूली बच्चे की हत्या और पास्को भी दर्ज शराबी ने किया था किडनेप।

AA News
शालीमार बाग़

Video में सूने परिजनों से डिटेल बाइट्स
https://youtu.be/xR-dHzz3N7Q
वीडियो

दिल्ली में क्राइम कम होने का नाम नहीं ले रहा है बल्कि लगातार बढ़ रहा है। नॉर्थ वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना एरिया में एक चौथी क्लास में पढ़ने वाले 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या। कल शाम से था बच्चा गायब। आज कई किलोमीटर दूर झाड़ियों से बच्चे का शव बरामद। बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका एक शख्स को पुलिस ने लिया हिरासत मे। पॉस्को और हत्या का मामला दर्ज। मजदूरी करने वाले एक हत्यारे ने शराब के नशे में बच्चे को किया था कुकर्म के इरादे से किडनैप। नॉर्थ वेस्ट जिला डीसीपी ने बोलना तो दूर मीडिया के फोन तक इस मामले में नहीं उठाए।

ये है भलस्वा डेरी इलाके में बना गोल्फ कोर्स ग्राउंड यहां काफी झाड़ और जंगल है। यहां पर कुछ गार्ड जरूर सरकार की तरफ से तैनात है लेकिन गार्ड अंदर रहते हैं किनारे की हर झाड़ियों तक नहीं पहुंच पाते और इसके आसपास के इलाके में काफी शराबी और नशेड़ी लोग घूमते रहते हैं। यहीं पर एक ग्यारह साल के बच्चे को करीब 4 से 5 किलोमीटर दूर से उठा कर लाया गया था। दरअसल शालीमार बाग में हैदरपुर नहर के किनारे गरीब परिवार किराए के मकान में रहता है। परिवार का ये चौथी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा दूसरे बच्चे के साथ घर से थोड़ी दूर गया था। तभी एक शख्स ने जो शराब के नशे में था पहले तो बच्चे से दुकान से कुछ सामान अपने लिए मंगवाया उसके बाद बच्चे को कहा कि मैं आपको खाने का सामान दिलाता हूं और बच्चे को साथ ले जाने लगा। तभी साथ खेल रहे दूसरे बच्चे ने भाग कर थोड़ी दूर घर पर सभी लोगों को बताया कि अंकल उसके साथी को ले गए हैं सभी लोग दौड़े लेकिन वहां पर बच्चा नहीं मिला। न ही वह शख्स मिला यह घटना थी शनिवार शाम के वक्त की सुबह तक परिजन बच्चे को तलाशते रहे लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। दूसरे बच्चे ने जो हुलिया बताया उसके आधार पर आस पड़ोस में उस शख्स की तलाश की गई और उससे पूछताछ की गई तो उसे नशेड़ी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बता दिया कि वह शालीमार बाग से बच्चे को ले जाकर उसने भलस्वा डेरी के पास झाड़ियों में हत्या कर फेंक दिया है। बच्चे के साथ कुकर्म किया गया या नहीं और किसी इरादे से बच्चे को उठाया था इस पर ऑन रिकॉर्ड बोलने से पुलिस बच रही है यहां तक कि नॉर्थ-वेस्ट जिला डीसीपी ने मीडिया के फोन तक नहीं उठाए।

Shalimar Bagh Haiderpur
Shalimar Bagh Haiderpur Child murder

बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जा रही है कि उसने इस वारदात को अंजाम क्यो दिया। आरोपी अकेला था उसके साथ कोई और भी था यह सभी बातें अभी तक रहस्य बनी हुई है। लेकिन पुलिस द्वारा पास्को के तहत मामला दर्ज करना कहि न कही कुकर्म या कुकर्म की कोशिश की पुष्टि जरूर करता है । आरोपी अकेला दिल्ली में रहता है और दिहाड़ी मजदूरी करके नशा करता है । फिलहाल शालीमार बाग थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin