Skip to content
Wednesday, September 16, 2026
News

रोहिणी Sec 16 में मर्डर

· by admin0
Rohini Sec 16

AA News
रोहिणी।
वीडियो देखें
https://youtu.be/5rYmJXfjGIc
वीडियो

बीती रात दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 16 में युवक की हत्या । मृतक का नाम महेंद्र उम्र 21 साल। पड़ोसियों पर युवक की हत्या का आरोप । परिजनों का आरोप सरेआम चाकुओं से गोदकर हत्या। मृतक का आरोपियों से है पहले से झगड़ा । मृतक तिहाड़ जेल से जमानत पर आया था । थाना केएन काटजू पुलिस जांच में जुटी है । ये देखिए सड़क पर जगह-जगह बिखरा खून यह खून महेंद्र सिंह उर्फ सोनू का ही है। सोनू कुछ दिन पहले ही तिहाड़ जेल से पैरोल पर बाहर आया था।

दरअसल महेंद्र का पड़ोस के लोगों से कुछ झगड़ा हुआ था उसी झगड़े में यह जेल में बंद था जैसे ही अब जेल से बाहर आए हैं फिर से आपस में दोनों गुटों में तनातनी रहने लगी। बीती रात महेंद्र अपने घर से मोटरसाइकिल पर मोमोज लेने के लिए निकला तभी आरोपी युवकों ने उसे घेर लिया और गली के बीच में उस पर चाकुओं से डंडों से और चारपाई के बनाने में यूज होने वाले डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी महेंद्र की इतनी पिटाई की गई कि वह पूरा खून से लथपथ हो गया। जब आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी परिजन भी भागकर आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद हमलावर फरार हो गए हैं महेंद्र को तुरंत पुलिस की गाड़ी से बाबा साहब अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरस ने मृत घोषित कर दिया।

Rohini Sec 16
Rohini Sec 16

बाद में दोनों गुटों में तनातनी को देखते हुए पुरे एरिया में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल केएन काटजू मार्ग थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin