Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Breaking
News

शालीमार बाग केला गोदाम के पास आग

· by admin0
2 min read
Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam
Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam

AA News
#Shalimar_Bagh Delhi

दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में झुग्गियों में लगी आग। दर्जनों झुग्गियाँ जलकर राख।दमकल की छे गाड़ियों ने पाया आग पर काबू । आजादपुर मंडी के पीछे केला गोदाम के पास बनी झुग्गियों में लगी थी ये भीषण आग। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नही।

Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam
Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam

सोमवार दोपहर को शालीमार बाग इलाके में आजादपुर मंडी के केला गोदाम के पास बनी झुग्गियों में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में दर्जनों झुग्गियों और पास में बनी लकड़ी की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची जिन्होंने आग पर काबू पाया वरना और भी ज्यादा संख्या में झुग्गियाँ जलकर राख हो सकती थी। गनीमत रही कि वक्त रहते सभी लोग झुग्गियों से बाहर आ गए वरना जान का नुकसान भी हो सकता था ।

Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam
Shalimar Bagh Near Ajadpur mandi Kela Godam

आग में इन लोगों का आशियाना तो जल ही गया साथ ही इनके जरूरी कागजात और सामान भी जलकर राख हो गए। कुछ लोगों के साइकिल और कुछ छोटी छोटी गाड़ियां हैं जिनसे अपनी रोजी-रोटी चलाते थे वे भी साथ में जल गई। आग किस कारण लगी ये जांच का विषय है । आग के कारणों की जांच दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस कर रही है। फिलहाल आग को काबू कर लिया गया है और कूलिंग का काम जारी है ।

Written by admin