Skip to content
Saturday, October 24, 2026
Breaking
News

समयपुर फैक्ट्रियों के जहरीले धुएँ के स्कूल में जाने से छात्राएं बेहोश, 14 फैक्ट्रियां सील

· by admin0
4 min read
Sarvoday Girls School Samaypur Delhi
Sarvoday Girls School Samaypur Delhi

AA News
Samaypur Badali

सरकारी स्कूल में आसपास की फैक्ट्रियों का धुआं घुसने से कुछ छात्राएं हुई थी बेहोश। इस समयपुर बादली एरिया में SDM ने 14 फैक्ट्रियां सील की। केमिकल के धुएं के एग्जेस्ट फैन पास के सरकारी स्कूल की बाउंडरी में लगाये थे।

Sarvoday Girls School Samaypur Delhi
Sarvoday Girls School Samaypur Delhi

इस सरकारी स्कूल में 3500 लड़कियां पढ़ती है और बाकी स्टाफ भी सभी को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत। अवैध थी ये सब फैक्ट्रियां।

अभिभावकों और स्कूल स्टाफ ने क्यो नही वर्षों से इसपर ध्यान दिया जिम्मेदारी सभी की थी कि बच्चियों की सेफ्टी का ख्याल रखा जाए।

Sarvoday Girls School Samaypur Delhi
Sarvoday Girls School Samaypur Delhi

दिल्ली सरकार का यह सर्वोदय कन्या विद्यालय दिल्ली के समय पुर इलाके में संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर के पास है। स्कूल के आस-पास अवैध रूप से कई फैक्ट्रियां बस गई है। यहां इंडस्ट्रियल एरिया भी नहीं है बावजूद इसके यहां पर अवैध फैक्ट्री बसा दी गई । इन अवैध फैक्ट्रियों में से केमिकल का धुआं निकलता है । फैक्ट्रियां प्लास्टिक दाने और प्लास्टिक का सामान बनाने की है। इस कारण धुआँ काफी जहरीला होता है। इन फैक्ट्रियों का धुंआ निकालने के लिए जो एग्जिट फैन लगाए गए वे स्कूल की चारदीवारी में ही लगा दिए गए।

इन फैक्ट्रियों का जहरीला धुआं सीधे इस कन्या विद्यालय में आता था है। इसी तरह पिछले 2 दिनों में यहां इस जहरीले धुएं से करीब 100 लड़कियों को सांस लेने में दिक्कत हुई तो स्कूल में एंबुलेंस को बुलाना पड़ा साथ इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई और मौके पर डिजास्टर की टीमें व डिवीजन की एसडीएम भी पहुंची।

इस सर्वोदय कन्या विद्यालय में पैंतीस सौ लड़कियां पढ़ती है। साथ ही स्कूल में बाकि दूसरा स्टाफ भी है। स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों और स्टाफ सभी को इस धुंए से परेशानी होती है और उनके शरीर में यह फैक्ट्रियां जहर घोल रही है। इस बात की जानकारी जब अलीपुर SDM को मिली SDM ने मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की तो पाया कि अवैध रूप से फैक्ट्रियां बनाई गई है उनका जहरीला धुआं स्कूल के ग्राउंड में छोड़ा जा रहा था।

SDM इरा सिंगला ने आसपास कि इस तरह की 14 फैक्ट्रियों को सील कर दिया है और बाकी आसपास की फैक्ट्रियों की भी जांच जारी है। SDM इरा सिंगला ने AA News को बताया कि बाकी फैक्ट्रियों की भी जांच कर रहे हैं

ये बच्चियों की जिंदगी से काफी बड़ा खिलवाड़ है जरूरत है प्रशासन इस पर पहले ध्यान देता और स्कूल भी लिखित में इसकी शिकायत करता। स्कूल ने शिकायत की या नही ऐसा कोई भी पक्ष नही रखा। स्कूल ने पहले कई सालों से चल रहे इस जहरीले धुएं पर क्यों नहीं ध्यान दिया सकूल के प्रशासन पर भी कई बड़े सवाल खड़े होते हैं । साथ ही अभिभावकों का भी फर्ज बनता था कि वे स्कूल में इस तरह के खतरनाक धुँए को देखते और शिकायत करते। अभिभावकों ने भी इस बात का न कभी विरोध किया ना कभी ध्यान दिया। कोई अभिभावक सामने नही आया जो ये कह सके कि उन्होंने पहले इसपर ध्यान दिया और शिकायत की ।

SDM Office Alipur
SDM Office Alipur

फिलहाल यहां लड़कियां बेहोश नहीं होती तो इस मामले का सामने आना और भी मुश्किल होता और कई सालों तक इसी तरह चलता रहता। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं थी फिर भी बच्चियों की सेफ्टी को देखते हुए एरिया SDM ने कार्रवाई की है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
आप अपनी कोई खबर या इस तरह की समस्या शेयर करना चाहते है तो हमे मेल करें aanewsin@gmail.com या कॉल करें 09871053198
Youtube पर हमारे चैनल AA News को भी Subscribe करें।
इस वीडियो में देखें स्कूल और सूने SDM अलीपुर ने अभी तक क्या कार्रवाई की
https://youtu.be/DuX74fBMqbs
वीडियो स्कूल
2nd वीडियो
https://youtu.be/FggwtLGosWU

धन्यवाद ।

Written by admin