Skip to content
Thursday, September 24, 2026
Latest
News

रोहिणी में दिन दहाड़े लूट

· by admin6
2 min read
Rohini Sec 8 Loot
Rohini Sec 8 Loot

AA News
नई दिल्ली ।

वीडियो
https://youtu.be/-VHLJNq1y9A
रोहिणी वीडियो

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 8 में लूट। लुटेरों ने कल्याण ज्वेलर में दिया लूट को अंजाम । ग्राहक बनकर आए थे तीन लुटेरे। दुकान के कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर लेकर करीब 28 से 30 लाख की लूट। लुटेरे मौके से फरार अभी तक कोई सुराग नहीं। रोहिणी नार्थ थाना पुलिस जांच में जुटी।

दिल्ली में लुटेरे बेखौफ हो चुके हैं उन्हें ने पुलिस का डर है ने कानून का डर। दिनदहाड़े भी वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटना है आज मंगलवार दोपहर की है। रोहिणी सेक्टर 8 में कल्याण ज्वेलर्स में तीन लोग ग्राहक बनकर आए। इन तीनों ग्राहकों ने सामान भी खरीदा और जैसे ही एक कर्मचारी अंदर कैबिन की तरफ जाने लगा तो लुटेरे ने उसको गन लगा दी साथ ही दूसरे दो कर्मचारियों को भी गन प्वाइंट पर काबू में कर लिया। इन लुटेरों ने गहने और कैश मौके से लूट लिया जिसकी कीमत करीब 28 से 30 लाख बताई जा रही है। इसके बाद लुटेरे कल्याण ज्वेलर्स में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी साथ ही ले गए। दुकान से यह लुटेरे पैदल ही निकले हैं आगे किस गाड़ी से फरार हुए यह अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Rohini Sec 8 Loot
Rohini Sec 8 Loot

रोहिणी नॉर्थ थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस घटना के बाद रोहिणी के दुकानदार दहशत में जरूर है कि लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही है जिससे वे अपने आप को असुरक्षित मह्सुश कर रहे हैं ।

Written by admin