Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 34 के एक फ्लैट में बंद मिला युवक युवती का शव

· by admin0
2 min read
Rohini Sec.34
Rohini Sec.34

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 34 के एक फ्लैट में बंद मिला युवक युवती का शव

कमरे से बदबू आने पर आज आस-पड़ोस के लोगों ने दी थी पुलिस को सूचना

AA News
Delhi

बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोहिणी सेक्टर 34 के एक फ्लैट में युवक युवती का शव मिला। युवक-युवती एक सप्ताह पहले ही फ्लैट में किराए पर रहने के लिए आए थे । युवती की उम्र करीब 22 साल थी जो बच्चों को म्यूजिक सिखाने का काम करती थी।

युवक की उम्र करीब 30 साल थी करीब एक सप्ताह पहले ही युवक-युवती यहां आए थे। इसलिए आस-पड़ोस के लोगों से भी इनका ज्यादा संपर्क नहीं था। इसलिए आसपास के लोगों को उनके नाम तक मालूम नहीं ।

पिछले तीन-चार दिन से इनके घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था और घर से बदबू भी आ रही थी। आज इनके रिलेटिव आये और दरवाजा अंदर से बन्द था।

शक होने पर आज आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस मौके पर पहुंची दरवाजा अंदर से बंद था पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो घर के अंदर दो डेड बॉडी पड़ी हुई थी। दोनों के हाथों से बिजली की तार लिपटी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों ने इलेक्ट्रिक शॉक के जरिए सुसाइड किया है।

फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है। युवक युवती की शादी हो चुकी थी या दोनों वैसे रिलेशन में रह रहे थे यह भी साफ नहीं हो पाया है लेकिन इतना जरुर पता चला है कि दोनों बिहार से आकर यहां रहने लगे थे ।

Rohini Sec.34
Rohini Sec.34

फिलहाल शाहबाद डेयरी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin