Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली में टीलू-गोगी गैंग के बीच फायरिंग एक की मौत

· by admin0
2 min read
Firing Spot Karala Area, Delhi
Firing Spot Karala Area, Delhi

AA News
Karala Delhi

दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के अंतर्गत कराला गांव के पास टिल्लू और गोगी गैंग के मेंबर के बीच में हुई फायरिंग जिसमें एक की मौत

टीलू और गोगी गैंग के दोनों सरगना टीलू और गोगी जेल में बंद है लेकिन उसके उनके उनके गुर्गे अभी भी दिल्ली एनसीआर में सक्रिय है। आज शनिवार को फिर टीलू और गोगी गैंग में फायरिंग हुई ।

यह फायरिंग कराला के पास में आनंद धाम कॉलोनी में हुई। आनंद धाम कॉलोनी का रहने वाला नितेश अपने घर से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई जिसमें नितेश को कई गोलियां लगी और नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने नितेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सूत्रों की मानें तो नितेश टीलू गैंग का मेंबर है और उसके ऊपर फायरिंग गोगी गैंग के द्वारा की गई है। नितेश का भाई अभी जेल में बंद है और आज नितेश की भी विरोधी गैंग के द्वारा हत्या कर दी गई। फिलहाल आसपास के लोगों में डर का माहौल है।

Firing Spot Karala Area, Delhi
Firing Spot Karala Area, Delhi

गैंगस्टर की लड़ाई होने की वजह से कोई भी शख्स कैमरे के सामने आकर मौके पर हुई वारदात की पूरी कहानी भी नहीं बता रहा है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके भाई को गोली लगने के बाद तुरंत अस्पताल नहीं पहुंचाया गया।
Video link .. परिवार का पक्ष बाइट में सुने
https://youtu.be/350MgGl1bhc
..

फिलहाल यहां पर लोगों में डर का माहौल पैदा ना हो इसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Written by admin