Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

राखी बिड़लान ने हवन पूजा के बाद किया नामांकन।

· by admin0
1 min read

AA NEWS

NEW DELHI

आम आदमी पार्टी की निवर्तमान विधायक और विधानसभा स्पीकर रही राखी बिडलान ने सुबह अपने कार्यालय पर पूजा पाठ का आयोजन किया और कंझावला DM ऑफिस जाकर अपना नामांकन भरा।

AAP candidate Rakhi Bidla
AAP candidate Rakhi Bidla

इसके बाद राखी बिडलान का बड़ी संख्या में लोगों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। फूलों के बड़े-बड़े हार पहना कर एरिया की जनता ने राखी बिडलान को पहनाए और अपना समर्थन देने की बात कही।

AAP candidate Rakhi Bidla
AAP candidate Rakhi Bidla

 

राखी बिडलान ने भी कहा कि हर लड़ाई कठिन होती है वह यह चुनावी लड़ाई लड़ेंगे और जीत कर दिखाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने जो काम कराए हैं दिल्ली सरकार ने मंगोलपुरी ने में भी खूब काम करवाए हैं इस वजह से वह फिर से जीत कर आएगी और लोगों की इसी तरह सेवा करती रहेगी। इसके बाद राखी बिडलान ने कंझावला डीएम ऑफिस जाकर अपना नामांकन भरा।

 

पिछले विधानसभा चुनाव में राखी का मुकाबला कांग्रेस के दिग्गज नेता राजकुमार चौहान से था लेकिन अभी तक कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। अब दावे तो सभी प्रत्याशी जीत के करेंगे अभी तो कई खिलाड़ी मैदान में आने बाकी है और उसके बाद देखने वाली बात होगी कि कौन खिलाड़ी मैदान में बाजी मारता है।

Written by admin