Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

सेवा सप्ताह के दौरान प्रीतम पूरा में बच्चों को खिलौना, मास्क, सैनिटाइजर वितरण किया गया।

· by admin0
2 min read
Pitampura Bjp yuva morcha
Pitampura Bjp yuva morcha

AA NEWS

DELHI / KESHAV PURAM

REPORT – TEAM AA NEWS

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला केशव पुरम ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जे के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज #सेवा_सप्ताह के दौरान बच्चों में खिलौना, मास्क, सैनिटाइजर वितरण पीतमपुरा क्षेत्र में किया गया। आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक, “मेड इन इंडिया” खिलौने सेवा बस्ती के बच्चों को उपहार स्वरूप भेंट किये गए।

Pitampura Bjp yuva morcha
Pitampura Bjp yuva morcha

 

 

इस अवसर पर जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी श्री संजय मयूख, भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाई सन्तोष रंजन राय, भाजपा जिला केशव पुरम के यशस्वी अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शिवम छाबड़ा का मार्गदर्शन मिला। कार्यक्रम का संयोजन युवा मोर्चा जिला महामंत्री संयम छाबड़ा ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

श्री संजय मयूख ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के बच्चों और युवाओं से विशेष लगाव है। नए भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होने वाली है। भारत विश्व के सबसे युवा देशों में से एक है। आत्मनिर्भर भारत एक क्रांतिकारी अभियान है, जो देश की दशा और दिशा को बदल सकता है। हिंदुस्तान, विश्व का सबसे बड़ा खिलौना उत्पादक, निर्यातक बने, ऐसी योजनाओं पर सरकार काम कर रही है ।

 

 

 

 

 

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजकुमार भाटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को सेवा सर्वप्रिय है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा सप्ताह को पूरी श्रद्धा से मना रहे हैं।

Written by admin