Skip to content
Thursday, October 15, 2026
Breaking
News

दिल्ली जिंस कारोबारी के बेटे की हत्या

· by admin0
2 min read
Pawan Batla
Pawan Batla

Pawan Batla
Pawan Batla

AA News
#Timarpur North Delhi

नार्थ दिल्ली के तिमारपुर थाना एरिया में बीती रात एक शख्स का शव मिला। शख्स की गाड़ी करीब वहां से करीब 7 किलोमीटर दूर रिंग रोड पर जली हुई हालत में मिली है। फिलहाल तिमारपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दिल्ली के तिमारपुर इलाके में पवन बाटला का शव देर रात मिला है। उसकी गाड़ी पुलिस को पीतमपुरा इलाके से मिली है जो जली हुई हालत में थी। उसके पिता का कपड़े का काम है किंग्सवे कैंप में। पुलिस मामले की जांच कर रही है हत्या के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। पवन अपने पिता के साथ मॉडल टाउन इलाके में रहता था।

उसका शव तिमारपुर इलाके में मिला और गाड़ी पीतमपुरा इलाके में जली हुई हालात में। पवन को परिजनों को उनके लड़के के ट्रॉमा सेंटर में होने की कॉल मिली थी।

परिजन वहां पहुंचे तो पवन की मौत हो गई । पुलिस ने पवन के परिजनों को बताया कि पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर आई थी सांसे चल रही थी लेकिन वह कुछ बता नहीं पाए और ट्रॉमा सेंटर में पवन की मौत हो गई।

पवन बीते कल शाम दुकान से निकला था और कुछ ही देर में आने को बोला था।

Pawan Batla
Pawan Batla

फिलहाल पुलिस को इस मामले में आपसी रंजिश की आशंका है फिर भी पुलिस कई एंगल से मामले की जांच में जुटी है । सूत्रों की माने तो दो दोस्तों ने इनसे माल लिया था कर्जा देने की बजाय बुलाजर मर्डर कर दिया । दो दोस्त मन्नू और विपिन को हिरासत में लेकर पुलिस जांच कर रही है। दोनो दोस्त नशे के आदि है । विपिन की एक साल पहले ही शादी हुई थी ।

वीडियो
https://youtu.be/YjyL3bgS5yU

वीडियो

Written by admin