Skip to content
Tuesday, September 22, 2026
Latest
News

हिंदूराव अस्पताल के नर्सिंग रूम में भी सांप

· by admin0
2 min read
Delhi
Delhi

Delhi
Delhi

AA News
North Delhi

हिंदूराव अस्पताल सांपो का घर है क्या ? कल OT में सांप मिला तो आज 4 दिन पहले का वीडियो कर्मचारियो ने दिया 4 दिन पहले नर्सिंग रूम में था सांप।

https://youtu.be/IIswlM96GUE


ये कल के वीडियो से अलग है। कल Live सांप पकड़ने का वीडियो था ऑपरेशन थियेटर से।

दिल्ली का हिंदू राव अस्पताल लगता है अब इंसानों के लिए नहीं बल्कि जहरीले सांपों का अस्पताल बनता जा रहा है। यहां सांप बिन बुलाए मेहमान बन गए हैं और जगह जगह पर कभी भी दिखाई देने लगते हैं।

ऑपरेशन थिएटर में जब सांप पहुंचा तो वन विभाग की टीम को बुलाया गया और सांप को पकड़कर ले जाया गया लेकिन लोगों में अस्पताल के कर्मचारियों में इसके बाद भी काफी ज्यादा दहशत है क्योंकि उस से 3 दिन पहले ऑपरेशन थिएटर से करीब आधा किलोमीटर दूर नर्सिंग रूम में भी एक बड़ा सांप देखा गया था।

उस सांप का भी वीडियो कर्मचारियों ने बना लिया था। वीडियो में काफी लंबा जहरीला सांप साफ़ दिखाई दे रहा है। यह सांप यदि किसी मरीज को छू ले तो जहर का असर होने से पहले मरीज की मौत सदमे में ही हो जाएगी। पूरे अस्पताल में मरीज भी डरे हुए हैं और कर्मचारी भी। जरूरत है चारों तरफ झाड़ जंगल में बने हुए अस्पताल में जहरीले जहरीले सांपों से बचने के भी पुख्ता इंतजाम किए जाए।

AA News Delhi

Written by admin