Skip to content
Friday, September 25, 2026
Breaking
News

जिला अधिकारी कार्यालय एवं ‘वूमेनआइट’ द्वारा ‘आगाज- मेरी बेटी, मेरी ताकत’ कार्यक्रम आयोजित

· by admin0
2 min read
Rohini
Rohini

AA News
रोहिणी , नई दिल्ली
अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जैपिन्स पार्क में उत्तरी दिल्ली जिला अधिकारी कार्यालय एवं ‘वूमेनआइट’ द्वारा ‘आगाज- मेरी बेटी, मेरी ताकत’ कार्यक्रम आयोजित कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली जिम्मनास्ट दीपा करमाकर, निज़्ज़ामी बंधु और जिला अधिकारी साक्षी मित्तल रही। ‘वूमेनआइट’ द्वारा विभिन्न कार्येक्रमो का आयोजन कराया गया जिसमे ‘women’s got talent’ जैसे कार्येकर्मो में विभिन्न उम्र की महिलाओं व बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Rohini
Rohini

Rohini
Rohini

दिल्ली विश्वविद्यालय, अश्मिता थिएटर द्वारा विभिन्न नुक्कड़ नाटक, नृत्य, गायन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण transgender community द्वारा नृत्य रहा जिसमे महिलाओं की और सभी की समानता की बात कही गयी। women safety की वर्कशॉप का भी कार्यक्रम रहा। हर्षित गुप्ता जो कि वूमेनआइट के फाउंडर है और जिन्हें हाल ही में नेशनल युथ अवार्ड से नवाजा गया है उन्होंने कहा कि, वह वूमेनआइट को देश के हर शहर, हर घर, हर गाँव तक पहुँचाना चाहते है और निरतंर इसी में प्रत्यनशील है कि महिलाओं को समानता का अधिकार मिले। वूमेनआइट के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है जिसमे hygine, equailty महिलाओ के safety की बात की जाती है। इस प्रोग्राम में handicraft से बने सामनो के कई स्टाल्स भी छात्र-छात्राओं द्वारा लगाए गए थे।
अंत मे निज़ामी बंधु जो कि अपनी सूफी गायकी के लिए देश-विदेश में जाने जाते है उनके गानों से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।

Written by admin