Skip to content
Tuesday, October 13, 2026
Breaking
News

नरेला मामला अभी तक 6 महिलाएं गिरफ्तार

· by admin0
3 min read
Narela Sharab mafiyao ki dahsht
Narela Sharab mafiyao se dahsht

https://youtu.be/_Rk11IyWACk

दिल्ली के नरेला में कुछ महिलाओ ने एक महिला को घर से बाहर निकालकर पीटा । महिला के कपड़े तक फट गए । महिला ने पिटाई करने वाली महिलाओं के घर से शराब पकड़वाई थी उसी का लिया बदला । गलियों में घुमा घुमा कर महिला की पिटाई और पिटाई का वीडियो हुआ वायरल । पुलिस ने 6 आरोपी महिलाओ को किया गिरफ्तार लेकिन मारपीट करने वाले झुंड में महिलाओ की संख्या कही ज्यादा थी । पीड़ित महिला ने स्वाति मालीवाल के साथ मिलकर आरोपियों के घर से पकड़वाई थी अवैध शराब ।

दिल्ली के नरेला में एक महिला को शराब माफियाओं की शिकायत करना महेंगा पड़ा । ये देखिये वीडियो कैसे एक महिला को दूसरी महिलाओ का झुंड पीट रहा है । इस महिला के ऊपर से कपड़े भी फट गये । यहां तक कि इस महिला का मुह काला करने की बात तक ये पिटाई करने वाली महिलाएं कह रही है । घर से इस महिला की पिटाई करते हुए देखिये बाहर सड़को पर ले आया गया । पिटाई करते हुए फटे कपड़ो में महिला को सड़कों पर घुमाया जा रहा है । ये है देश की राजधानी दिल्ली में । शिकायतकर्ता महिला का आरोप रात में शिकायत की तो दिन में शराब माफियाओं की महिलाओ ने जमकर मारपीट की , उसके कपड़े फाड़े यहां तक कि अर्ध नग्न करके गलियों में घुमाने तक का आरोप है । पुलिस का कहना है कि महिला के साथ मारपीट की गई उसमे कपड़े भी फटे पर नग्न नही किया गया । पुलिस कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज किया है और आरोपी महिलाओ और उनके परिवार पर पहले भी मामले दर्ज है । दरअसल पीड़ित महिला नरेला सेक्टर 11 के क्लस्टर में रहती है वहा नशे और शराब का कारोबार घरों में भी होता है । छे दिसम्बर की शाम नरेला में स्वाति मालीवाल आई थी उनको पीड़ित महिला ने शिकायत की थी स्वाति मालीवाल ने शराब माफियाओं के घरों में रेड की साथ मे पुलिस भी ली गई थी । वहां से काफी शराब मिली । सात दिसम्बर को दिन में शिकायतकर्ता महिला के घर पर जाकर शराब बेचने वाले परिवार की महिलाओ ने मारपीट की और पीड़ित का आरोप है उसके कपड़े फाड़कर घर से बाहर निकालकर गलियों में घुमाया और स्वाति मालीवाल को भी इसी तरह नग्न करके घुमाने की धमकी दी । पीड़ित महिला नशा मुक्ति पंचायत अभियान की मेम्बर है और नशे के खिलाफ आवाज उठाये हुए है । घटना के बाद पीड़ित महिला काफी डरी और सहमी हुई हैं । स्वाति मालीवाल ने इसपर क्या कहा इस वीडियो में देखे

 

महिला LNJP अस्पताल में भर्ती है और इलाज जारी है । पुलिस ने मोलेस्ट्रेशन , मारपीट आदि कई धाराओं में मुकद्दमा दर्ज कर आरोपी 6 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है । इस मुद्दे को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल अब आवाज उठाये है । जो वीडियो महिला से मारपीट के सामने आये है इनमे महिला के कपड़े का हिस्सा ऊपर से जरूर फटा है । फिलहाल नरेला थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

Written by admin