Skip to content
Tuesday, October 6, 2026
Breaking
News

मैक्स हॉस्पिटल शालीमार बाग़ में मरीज उतरे अस्पताल के समर्थन में नारेबाजी शुरू

· by admin0
2 min read
MAX Hospital update
MAX Hospital update

दिल्ली में शालीमार बाग़ मैक्स अस्पताल के आगे मरीजो की नारेबाजी . मरीजो के तीमारदार और मरीज अस्पताल की मशीने बाहर नही जाने दे रहे है. लोगो का कहना है डॉक्टर्स की व्यक्तिगत लापरवाही थी अस्पताल का लाइसेस रद्द क्यों ? डिस्चार्ज के बाद अब अपने बाकी इलाज को लेकर चिंतित. पूरे उतरी भारत से आते थे मैक्स अस्पताल में मरीज कुछ मरीजो का केंसर जैसी बीमारियों का इलाज कई साल से जारी था. लोगो को आगे अस्पताल आकर दिखाने की डेट मिली है अब बाकी का इलाज कहा होगा कैसे होगा … ये बात से पूरे उतरी भारत में अलग अलग जगह से मरीज परेशान है. आज सुबह जब अस्पताल की मशीने आदि बाहर जाने लगी तो मरीजो ने गेट बंद कर दिया और अस्पताल के आगे गेट पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. यहाँ मरीज अरविन्द केजरीवाल , हेल्थ मनिस्टर सतेन्द्र जैन और दिल्ली सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. मरीजो और तीमारदारो का क्या कहना ये आप डबल ए न्यूज़ के इस विडियो में देखें सूने

https://www.youtube.com/watch?v=fSo9VrKY2t4

Video

अस्पताल के आगे मरीजो और तीमारदारो की भीड़ बढ़ गई है और दिल्ली पुलिस भी मुस्तैद है. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने अस्पताल को दोषी पाने पर सख्त कदम उठाते हुए मैक्स अस्पताल शालीमार बाग़ का लाइसेस रद्द कर दिया है क्योकि जीवित बच्चे को मृत बताकर पार्सल में पैक करके देने के बाद जब बच्चे को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया रहा था तो बच्चा जीवित मिला और दुसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा ये प्री मेचौर बच्चा चार दिन तक वेंटिलेटर पर ज़िंदा रहा. इससे पूरा देश खफा था अस्पताल की खिलाफ FIR भी दर्ज हुई और अस्पताल ने दोनों डॉक्टर्स को निलम्बित भी कर दिया था . पर अब सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए मैक्स शालीमार बाग़ का लाइसेस रद्द कर दिया अब इलाज करवा रहे मरीज परेशान है. डबल ए न्यूज़ को youtube पर भी subscribe जरुर करें . मैक्स शालीमार बाग़ के डायरेक्टर साहब ने और अंदर भर्ती मरीजो ने क्या बताया वो आप अगली खबर और विडियो में देखें जो थोड़ी देर बाद पब्लिश हो रही है.

Written by admin