Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

नरेला में महिला का रेप करने वाला इंस्टीटूट मालिक पकड़ा गया

· by admin0
3 min read
Narela Police station
Narela Police station

AA News
Narela

दिल्ली के अलीपुर में इंस्टिट्यूट चलाने वाले कपिल देव आर्य नाम के शख्स पर रेप का आरोप। नरेला थाने में रेप और दूसरी धाराओं में FIR दर्ज। चार साल से शादी का झांसा देकर रेप और अश्लील वीडियो बनाने का आरोप। महिला का आरोप ओरल सेक्स भी करवाता था। महिला से मंदिर में माला डालकर शादी का दिया झांसा। बाद में आरोपी निकला शादीसुदा। नरेला थाना पुलिस ने आरोपी कपिल देव आर्य को किया गिरफ्तार।

मामले में पीड़िता का आरोप है कि जनवरी 2014 में वह कपिल देव आर्य के इंस्टिट्यूट पर पहली बार मिली थी और उसे उन्होंने अपने इंस्टिट्यूट में एक टीचर के रूप में रखा था।

पीड़िता का आरोप है कि पहली बार 14 मार्च 2014 को उसने साथी कर्मचारियों को किसी काम से बाहर भेज दिया और उस दिन पीड़िता के साथ जबरदस्ती से रेप किया। आरोप है कि पीड़िता के न्यूड फोटो और वीडियो बना ली साथ ही धमकी देता रहा कि वह उनके फोटो वायरल कर देगा यदि किसी भी तरह की शिकायत की तो ।

आगे पीड़िता का कहना है कि मानसिक और शारीरिक रूप से वीडियो दिखाकर शोषण करता रहा और साथ ही धमकी देता था कि यदि उसने कुछ भी विरोध किया तो उसके परिवार और समाज के सामने वह उसे चरित्रहीन साबित कर देगा। महिला तभी से घुट घुट कर जीने लगी । चार साल तक कपिल देव आर्य नाम के इस शख्स का टॉर्चर सहती रही।

Narela Police station
Narela Police station

साथ ही आरोप लगाया कि वह पीड़िता की पिटाई करता लेकिन जब मैंने हिम्मत करके शिकायत करने की बात कही तो वह मुझे फरीदाबाद के लक्ष्मी नारायण मंदिर में ले गया। वहां गले में माला डाल कर मुझसे शादी की बात कही जो सब ढोंग था। पीड़ित का आरोप है कि वह मुझे नरेला ले जाकर अपने घर में रखने लगा जो उसने अपने अलीपुर के घर से दूर रखता था। पीड़िता का कहना है कि उसने दो बार खुदकुशी करने की भी कोशिश की।

साथ ही आरोप है कि अक्टूबर 2017 में जब पीड़िता प्रेग्नेंट हुई और उसे पता चला तो उसके साथ मारपीट की गई और उसका गर्भपात हुआ। महिला को अब यह शादी का दिलासा देकर साथ रखने लगा लेकिन एक दिन अचानक नरेला के घर पर दिल्ली पुलिस एक महिला के साथ आई और उसको पकड़ कर ले गई। आरोप था कि वह उस महिला को धोखा देकर दूसरी महिला के साथ रह रहा है और पहली पत्नी से कोर्ट केश चल रहा है। पीड़िता का कहना है कि तब उसे मालूम पड़ा कि कपिल देव आर्य शादीशुदा है।

महिला का आरोप है कि 12 अगस्त 2018 को रविवार के दिन जब वह घर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और धमकी देकर गया कि उसके दोस्त भी आएंगे यदि कोई ड्रामा किया तो कोई बुरा नहीं होगा और उनके साथ भी संबंध बनाने होंगे। इस सब बारे में महिला ने यह सब शिकायत नरेला थाना पुलिस को दी। नरेला थाना पुलिस ने IPC की धारा 376 , 377 , 354 , 506 आईपीसी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Video
https://youtu.be/k06JP30ppHY
AA Video News

महिला का मेडिकल नरेला के सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में कराया गया जहां पर महिला मानसिक रूप से अपने साथ हुए अत्याचार से काफी परेशान है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Written by admin