• Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us
Tuesday, July 21, 2026
  • Login
No Result
View All Result
AA News
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial
No Result
View All Result
AA News
No Result
View All Result
Home News

मेट्रो रूट संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की शहरी विकास मंत्री से मुलाक़ात

by Editor
August 18, 2023
in News
0
New Delhi

New Delhi

0
SHARES
658
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

AA News
Rithala Basana Narela
रिठाला – बवाना – नरेला मेट्रो रूट संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने समिति के संयोजक श्री हेमराज बंसल जी के नेतृत्व में शहरी विकास मंत्री ,भारत सरकार , श्री हरदीप पुरी जी से उनके दिन दयाल उपाध्याय मार्ग , नई दिल्ली स्थित कार्यालय पर मुलाक़ात की । ग़ौरतलब है कि मेट्रो रूट संघर्ष समिति गत वर्षों से नरेला बवाना क्षेत्र में मेट्रो रेल नेटवर्क सेवा उपलब्ध करवाये जाने को लेकर संघर्षरत है । समिति द्वारा मेट्रो रूट संघर्ष के तहत गत महीनों में विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा चुके है , जिसमे एक दिवसीय सांकेतिक सामूहिक उपवास , विशाल बैठक , क्षेत्र में विभिन्न विरोध प्रदर्शन इत्यादि सम्मलित है। साथ ही समिति द्वारा क्षेत्र में एक विशाल महापंचायत , आगामी चुनावों का बहिष्कार , पद यात्रायें , नुक्कड़ सभाएँ , जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन , जी टी रोड और रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन समेत विभिन्न रणनीतियों पर विचार किया जा रहा है । दिनांक 17 अगस्त 2023 वार वीरवार को शहरी विकास मंत्री , भारत सरकार , श्री हरदीप पुरी जी से मुलाक़ात में प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक शब्दों में कहा कि नरेला बवाना मेट्रो रूट पर कार्य फेज 4 में ही प्रारंभ होना था । लेकिन जहां फेज 4 की अन्य परियोजनाओं का कार्य अपने अंतिम चरण में है वहीं नरेला बवाना रूट का कार्य अभी सरकारी फ़ाइलों में ही घूम रहा है ।

प्रतिनिधिमंडल ने वही माननीय मंत्री जी को तीन वर्ष पूर्व दिये गये आश्वाशन को भी याद दिलाया जिसमे माननीय मंत्री जी ने यह आश्वाशन दिया था कि नरेला बवाना रूट पर कार्य फेज 4 में ही प्रारंभ हो जाएगा और इसके लिए अगर दिल्ली सरकार इसके लिए फंड्स भी जारी नहीं करेगी तो भारत सरकार द्वारा ही फंड्स उपलब्ध करवा दिए जाएँगे ।

प्रतिनिधिमंडल ने माननीय मंत्री जी से स्पष्ठ माँग रखी कि मेट्रो का विषय अब क्षेत्रवासियों के लिए मान सम्मान का विषय बन चुका है इसलिए नरेला बवाना मेट्रो रेल नेटवर्क सेवा जल्द प्रारंभ हो सके ऐसा प्रावधान एक तयशुदा समय में किया जाना चाहिए । इसके बाद माननीय मंत्री जी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि अगले चार महीने तक में रिठाला बवाना नरेला मेट्रो नेटवर्क पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।

New Delhi
New Delhi

उन्होंने आगे विस्तार से जानकारी देते हुए संघर्ष समिति को अवगत करवाया कि अगस्त माह के अंत तक इस प्रोजेक्ट की डी पी आर DMRC द्वारा पेश कर दी जाएगी । जिसके पश्चात यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट EFC में बजट वितरण के लिए पेश कर दी जाएगी जिसके उपरांत यह प्रोजेक्ट रिपोर्ट मंत्री मंडल की बैठक में रखी जाएगी ।

मंत्री मंडल से अनुमोदित होने के बाद रिठाला बवाना नरेला मेट्रो रेल नेटवर्क परियोजना का शिलान्यास इसी वर्ष दिसंबर माह अंत तक कर दिया जाएगा । बैठक के पश्चात समिति के संयोजक श्री हेमराज बंसल जी ने मंत्री जी के द्वारा दिये गये आश्वाशन का स्वागत करते हुए कहा कि हालाँकि हम मंत्री जी के द्वारा दिये गये आश्वाशन का स्वागत करते है लेकिन चूँकि हमें पूर्व में भी कई बार आश्वाशन मिल चुके है इसलिए उद्देश्य पूर्ति तक हमारा संघर्ष यथावत जारी रहेगा ।

मेट्रो रूट संघर्ष समिति से समिति के संयोजक श्री हेमराज बन्सल जी के अतिरिक्त प्रमुख गौ सेवक श्री राजेंद्र सिंघल जी ,नरेला विकास संगठन चेयरमैन हाजी अब्बास अली जी , बहावलपुर पंचायत संघ अध्यक्ष श्री नौतन दास अरोड़ा जी ,व्यापार मंडल नरेला प्रधान सरदार राजेंद्र सिंह पदम् जी ,फेडरेशन ऑफ़ नरेला अध्यक्ष श्री जोगिंदर दहिया जी ,नरेला चेतना मंच प्रधान श्री मनोज बन्सल जी , नरेला विकास संगठन के उप- प्रधान डॉक्टर रजनीश गुप्ता जी और प्रमुख समाज सेवी श्री प्रदीप मंगल जी प्रमुखता से उपस्थित रहे ।

Editor

Editor

Next Post
Raksha Bndhan 2023

रक्षाबंधन 30 या 31 अगस्त को, कैसे मनाए राखी का त्यौहार

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case.
News

Kolkata police raid Agrifields Amit Gupta, others in Sunland fraud case

by Editor
March 5, 2026
0

...

Read moreDetails
Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog.
News

Agrifields DMCC Business Partners under Watchdog

by Editor
January 10, 2026
0

...

Read moreDetails
Land Pooling Policy Delhi
Property

“दिल्ली लैंड पुलिंग पॉलिसी” की देरी पर किसान अभी भी मायूस

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
Circle Rates May Go Up
Property

दिल्ली में सर्कल रेट 8 गुना तक बढ़ सकता है

by Editor
December 18, 2025
0

...

Read moreDetails
The Guru-Deeksha Ceremony will be held by the supremely revered Niranjan Peethadhishwar
Dharm

Shiva Mahapuran Katha Begins in Paschim Vihar, Delhi

by Editor
November 22, 2025
0

...

Read moreDetails
Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.
News

Agrifields fugitive boss associate Arpit Baid.

by Editor
November 18, 2025
0

...

Read moreDetails
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Sitemap
  • Contact-us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • Home
  • Crime
  • Social
  • News
  • Political
  • Dharm
  • Game
  • Films & Serial

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.