Skip to content
Monday, September 21, 2026
Breaking
News

नरेला चलती कार में भयानक आग लगी और सभी लॉक हो गए बन्द। कैसे बचा ड्राइवर चौक जायेगे आप

· by admin0
2 min read
Narela Fire
Narela Fire

AA News
Narela Delhi

इसकी वीडियो खबर Youtube पर AA News देखें

दिल्ली के नरेला में चलती एसेन्ट कार में लगी आग। कार मालिक चला रहा था कार तभी डेस्क बोर्ड में लगी आग। कार के सभी लोक बंद हुए शीशे तोड़कर बाहर निकले कार सवार लोग । बाल-बाल बची जान । दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू।

Narela Fire
Narela Fire

धू धू कर जलती ये एसेंट कार दिल्ली के नरेला में मनसा देवी रोड के पास है। शाम के वक्त जब कार सड़क से गुजर रही थी तो चलती कार में अचानक आग लग गई । कार में सवार उसके मालिक महेश चंद कार को चला रहे थे। वह कार में अकेले ही थे । कार के डैशबोर्ड से आग लगी और आग बोनट से होते हुए पूरे इंजन में आग लग गई । आग लगते ही कार के सभी ऑटोमेटिक लॉक लग गए और जिन्होंने काम करना बंद कर दिया । अब कार सवार कार में फस गया था। उसने हाथों से शीशा तोड़कर खिड़कियां खोल कर तब मशक्कत के बाद खुद को बचाया । ये कार सवार कुछ सेकंड और कार से नीचे नहीं उतरते तो इनका बच पाना मुश्किल था । यदि कुछ ही समय में कार के शीशे तोड़ने में असफल होते तो इस धू धू कर कर जलती कार में जलकर इनकी मौत हो जाती। आज ये शख्स बाल-बाल इस आग में बचे हैं । एसेंट कार में सीएनजी भी लगी थी और डेस्क बोर्ड की तरफ से कार की आग शुरू हुई आग किस कारण लगी यह जांच का विषय है।

Narela Fire
Narela Fire

शुरुआत में कार मालिक ने नीचे उतरते ही मिट्टी आदि के द्वारा आग को बुझाने की कोशिश भी की लेकिन वह सफल नहीं रहे। कार धू-धू कर चलती रही । कुछ देर बाद दमकल की गाड़ी भी पहुंची जब तक गाड़ी का अधिकतर हिस्सा जलकर राख हो चुका था और उस आग पर फिर दमकल की गाड़ी ने काबू पाया। आग किस कारण लगी ये जांच का विषय है ।

Written by admin