Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

बुराड़ी हादसे वाले घर की भी सेल्फी लेने वालों की भीड़

· by admin0
2 min read
Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

AA News
Burari Sant Nagar

Video link AA News Youtube Channel
https://youtu.be/cPPzwZGX0VE
Video

बुराड़ी हादसे के बाद जब 11 पाइप का रहस्य चला तो अब सन्त नगर की सड़क पर पब्लिक के लोग अपनी गाड़ियां रोककर दीवार पर लगे पाइप गिन रहे है। कुछ लोग तो NCR से चलकर स्पेशल ये पाइप गिनने आ रहे हैं । इसी दौरान एक ट्रक चालक ट्रक चलाते हुए पाइप गिनने लगा तो ट्रक का पहिया एक महिला के पांव पर चढ़ गया और महिला की जान बाल बाल बची । घायल अवस्था में महिला को निजी अस्पताल से बाड़ा हिन्दुराव अस्पताल के लिए रेफर किया गया है ।

Burari Sant Nagar
Burari Sant Nagar

आसपास के लोगो ने ट्रक छोड़कर भाग रहे ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया…बुराड़ी का यह घर अब लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है इस घर में जब से 11 लोगों की मौत की खबर पूरे भारत में फैली है उसके बाद सही यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति अपनी जान की परवाह ना करते हुए इस घर की ओर टकटकी लगाकर इस कदर देखता है जैसे ना जाने इस घर में ऐसा क्या कुछ अलग हो आज दोपहर में एक ट्रक चालक ने महिला को टक्कर मार दी जिसकी वजह भी 11 मौतों वाला यह घर ही है बस हादसा उस समय हुआ जब ये ट्रक चालक संत नगर के घर के सामने से गुजर रहा था । फिलहाल ट्रक चालक को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है ।

Written by admin