Skip to content
Sunday, October 11, 2026
Breaking
News

कादीपुर-नंगली के बीच का पुल हुआ शुरू

· by admin0
2 min read
Nangli – Kadipur

कई साल से निर्माण कार्य था जारी

MLA संजीव झा ने किया उद्धघाटन

AA News
Burari
..
दिल्ली की बुराड़ी विधानसभा के नत्थूपुरा कादीपुर को नंगली से जोड़ने वाले नाले के ऊपर बनने वाले पुल का आखिरकार उद्घाटन हो गया। कई साल से ये पुल टूट जाने के बाद बनना शुरू हुआ था तो काम पूरा नहीं हो रहा था । इधर रहने वाले लाखों लोग इस बात से परेशान थे उन्हें कुछ दूरी पर आगे नाले के अंदर पाइप डालकर टेंपरेरी बनाए गए फूल से गुजरना पड़ता था और गत वर्ष मानसून में तो वह पुल नाले में बह गया था। यहां नंगली की बुराड़ी विधानसभा से कनेक्टिविटी कट गई थी ।

Nangli – Kadipur

साथ ही जबसे इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था कई वर्षों से इब्राहिमपुर तक आने वाली 134 नंबर डीटीसी की बस सेवा भी बंद थी क्योंकि पुल बन रहा था दूसर कोई रास्ता नहीं था जिससे डीटीसी की बस आ सके। आज स्कूल का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजीव झा ने किया और कहा कि अब वह उस बस को भी दोबारा चलवाने का प्रयास करेंगे। इस पुल के शुरू होने से कादीपुर , नंगली, नत्थूपुरा, इब्राहिमपुर समेत दर्जनों कालोनियों और गांव के लोगों को सीधा फायदा होगा।
वीडियो

#Burari_Vidhansbha

Written by admin