Skip to content
Wednesday, September 23, 2026
Latest
News

दिल्ली में जिंदा नाग की पूजा शुरू

· by admin0
1 min read
Najfgarh Area Delhi
Najfgarh Area Delhi

AA News
नजफगढ़, नई दिल्ली
नाग वीडियो देखें
https://youtu.be/LJILEAAajl4
वीडियो

आस्था के नाम पर बेजुबान परेशान
नाग के नाम पर लगा है मेला
लोगो के अनुसार एक महीने से नाग इसी जगह है विराजमान

दिल्ली देहात के छावला इलाके में रेवला खानपुर गांव की इस चारदीवारी के पास बैठे इस नाग को देखिए जो लकड़ी मारने पर भी पूरी तरह अपना फन भी नही फैला पा रहा है और न ही पलटकर हमला कर रहा है,या तो ये बीमार है या फिर कोई चमत्कार

बहरहाल आस्था से भरे लोगो को देखिए कैसे पूजा पाठ किये जा रहे है और गाड़ियों की लाइन यहाँ नागदेवता की पूजा करने को आई है,लोगो की डिमांड ये है कि यहां मंदिर बनवा देना चाहिए और सरकार को भी इसमे मदद करनी चाहिए।

Najfgarh Area Delhi
Najfgarh Area Delhi

हो सकता है कि ये नाग बीमार हो और इसको इलाजे की जरूरत हो लेकिन आस्था में बह रहे लोग ये बात समझने को तैयार नही है और अब स्थानीय प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा और सच्चाई का पता लगाना पड़ेगा नही तो आस्था के नाम पर सरकारी भूमि पर धर्मस्थल बनने में देर नही लगेगी।

Written by admin