Skip to content
Monday, October 5, 2026
Breaking
News

दिल्ली : मुंकुन्दपुर नाले में शव मिला

· by admin0
2 min read
Samta Vihar
Samta Vihar

AA News
Mukundpur , New Delhi

दिल्ली के मुकुंदपुर में नाले के अंदर शख्स का शव मिला। यह शख्स पिछले 5 दिन से गायब था। देखने मे शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं। भलस्वा डेरी थाना पुलिस जांच में जुटी । मृतक दिल्ली नगर निगम का कर्मचारी उम्र करीब 45 साल। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा उसके बाद ही पता चल पाएगी मौत की वजह।

Samta Vihar
Samta Vihar

ये है उत्तरी — बाहरी दिल्ली के भलस्वा डेरी थाना एरिया का मुकुंदपुर में बना समता विहार का नाला। नाले में आज दोपहर के वक्त एक शख्स का शव मिला। शव की शिनाख्त लक्खी के रूप में हुई है जिनकी उम्र करीब 45 साल है और पिछले 5 दिन से यह लापता थे। लक्खी नगर निगम के कर्मचारी है और दिल्ली के सिविल लाइन एरिया में रहते थे। मुकुंदपुर में अपने मकान का किराया लेने के लिए अक्सर आते थे। पिछले 5 दिन पहले भी किराया लेने के लिए आए थे उसके बाद से गायब थे। आज नाले में इनका शव मिला है।

मृतक के शरीर पर बाहर से कोई चोट के निशान तो दिखाई नहीं दे रहे। नाले में यह गिरे हैं कोई हादसा हुआ है या किसी वारदात को अंजाम दिया गया है यह तो जांच का विषय है। फिलहाल उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भेज दिया है पोस्टमार्टम में ही साफ हो पाएगा कि इनकी मौत की असली वजह क्या है। फिलहाल उतरी बाहरी जिले की भलस्व डेरी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Written by admin